कोलकात्ता में सर्वाइकल कैंसर रोधी टीकाकरण शिविर का आयोजन सम्पन्न
सुप्रसिद्ध उद्योगपति बाबू श्री हरि मोहन जी बांगड़ की प्रेरणा से वीकेपीएम सेवा ट्रस्ट द्वारा कोलकाता प्रादेशिक माहेश्वरी सभा (महिला एवं युवा संगठन) के सहयोग एवं सुंदर देवी बेणुगोपाल बांगड़ चैरिटेबल ट्रस्ट के सौजन्य से माहेश्वरी अविवाहित बालिकाओं / युवतियों को सर्वाइकल कैंसर रोधी टीकाकरण की श्रृंखला में 9 वर्ष से 26 वर्ष उम्र की युवतियों का अन्तिम टीकाकरण 1 जून 2025 प्रात: 10 बजे से 1:30 बजे कोलकाता प्रादेशिक माहेश्वरी सभा के कार्यालय में सुसंपन्न हुआ। इस टीकाकरण अभियान से समाज की 200 बालिकाएं/युवतियां लाभान्वित हुई। वीकेपीएम सेवा ट्रस्ट, कोलकाता प्रादेशिक माहेश्वरी सभा के सदस्यगणों तथा मारवाड़ी रीलीफ सोसाइटी के प्रशासक श्री ओ.पी. मिश्रा के चिकित्सीय समूह तथा श्री योगेंद्र बिहानी एवं श्री नन्द कुमार लढ़ा के संयोजन में कार्यक्रम सम्पन्न हुआ। कार्यक्रम में वीकेपीएम सेवा ट्रस्ट के अध्यक्ष श्री सुरेश झंवर, मंत्री श्री बृजमोहन मूँधड़ा, कोलकाता प्रादेशिक माहेश्वरी सभा के प्रदेश मंत्री श्री सम्पत मानधना, हावड़ा माहेश्वरी सभा के मंत्री श्री अनिल लखोटिया विशेष रूप से उपस्थित थे। कार्यक्रम को सफल बनाने में प्रदेश कोषाध्यक्ष श्री किशन बिनानी तथा कार्यकारी मंडल सदस्य श्री पुनीत बिनानी के साथ श्री रमेश लखोटिया की सक्रिय भूमिका रही।
Latest News