वाराणसी में राष्ट्रीय अध्यक्ष शरद सोनी का स्वागत व प्रदेश के चुनाव सम्पन्न

पूर्वी उत्तरप्रदेश माहेश्वरी युवा संगठन के चुनाव 2 जून 2024 को माहेश्वरी भवन वाराणसी के सभागृह में माहेश्वरी क्लब वाराणसी के आतिथ्य में सम्पन्न हुए। राष्ट्रीय संगठन के निर्देश पर इस चुनाव के लिए गूगल फॉर्म के माध्यम से प्रदेश के युवाओं के डेटा बेस को लेने का प्रयास किया गया। तत्पश्चात विधान के अनुरूप पारिवारिक अनुपात से प्रदेश के 32 जिलों में निवासरत परिवारों में से स्थानीय संगठनों व सभाओं के माध्यम से 51 युवाओं के कार्यकारी मंडल के गठन पर कार्य किया गया। 2 से 10 परिवारों के जिलों से अपेक्षित संख्या में नाम न मिल सके लेकिन वाराणसी, लखनऊ, प्रयागराज, भदोही, मिर्जापुर, माधोसिंह तथा कुछ अन्य जिलों से कुल 38 नाम मिले। जिनको समाहित करते हुए चुनाव अधिकारी मनीष काबरा के निर्देशन तथा समन्वयक संजीव चाण्डक की उपस्थिति में चुनाव सम्पन्न हुए। इस चुनाव में सर्वानुमति से प्रतीक मूंदड़ा, वाराणसी को प्रदेश अध्यक्ष तथा सुनील लोया, लखनऊ को प्रदेश मंत्री चुना गया तथा रिक्त जिला स्थानों के लिए नामों को आगामी 15 दिन में आमंत्रित कर शेष पदाधिकारियों के मनोनयन का अधिकार सदन द्वारा नवनिर्वाचित अध्यक्ष व मंत्री जी को दिया गया। राष्ट्रीय कार्यकारी मंडल की कुल संख्या 10 में से प्राप्त 7 नामों में से श्री जीतू चाण्डक, वाराणसी को राष्ट्रीय कार्यसमिति प्रतिनिधि के रूप में चुना गया। 

यह प्रदेश संगठन व आतिथ्य संगठन का सौभाग्य था कि इस दिन अखिल भारतवर्षीय माहेश्वरी युवा संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री शरद सोनी, नागपुर पधारे थे। आतिथ्य संगठन के अध्यक्ष जीतू चाण्डक, मंत्री अमित चाण्डक, राकेश दरक, प्रतीक मूंदड़ा, संजीव चाण्डक, पवन धूत, लव कौशिक मनियार द्वारा राष्ट्रीय अध्यक्ष को काशी विश्वनाथ मंदिर, माँ अन्नपूर्णा मंदिर तथा काल भैरव मंदिर के दर्शन करवाये गए तथा विधि विधान से माँ गंगा तट पर संकल्पों के साथ गंगा आरती का दर्शन लाभ कराया गया। सभी जगह विशेष प्रोटोकॉल तथा प्रशासनिक अनुमति ली गई।

2 जून को प्रदेश चुनावी सभा के उपरान्त राष्ट्रीय अध्यक्ष के स्वागत सम्मान में एक विशेष कार्यक्रम को माहेश्वरी भवन के दम्मानी सभागार में किया गया। जिसमें 110 समाज स्वजनों की उपस्थिति रही। आतिथ्य क्लब अध्यक्ष जीतू चाण्डक द्वारा मंत्री श्री अमित चाण्डक इस अवसर आगत समाजजनों का स्वागत किया गया विगत दिनों भारत व पाकिस्तान के बीच सीमा पर बढ़ी तनातनी के बीच आपरेशन सिंदूर के दौरान सीमा के उरी क्षेत्र में हॉस्पिटल पर अपनी सेवाएं देने वाले समाज के युवा कैप्टन डॉ. उत्कर्ष सारड़ा का सम्मान उनके परिजनों की उपस्थिति में विशेष रूप से राष्ट्र्रीय अध्यक्ष जी के करकमलों से सम्मानित कराया गया। 31 मई को वाराणसी में सम्पन्न रात्रिकालीन कैनवस बॉल क्रिकेट टूर्नामेंट के पुरस्कार भी विजेताओं को प्रदान किये गए। अपने सारगर्भित तथा मोटिवेशनल संबोधन में राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री शरद सोनी द्वारा 50 वर्षों का स्वर्णिम सफर तय करने वाले माहेश्वरी क्लब की तमाम गतिविधियों तथा समाज को योगदान की प्रसंशा की। आपने अपने संबोधन में युवा कैप्टन डॉ. उत्कर्ष का भी विशेष उल्लेख्य किया। राष्ट्रीय संगठन की पूर्व गतिविधियों, दुबई कॉन्क्लेव के साथ आगामी 1 वर्ष में होने वाले प्रस्तावित आयोजनों को भी सदन पटल पर रखा। आपने विचार अभिव्यक्ति में देश के आर्थिक विकास में महत्वपूर्ण योगदान देने वाले विशालतम प्रदेश उत्तरप्रदेश में विविध भावी संभावनाओं तथा उनसे समाज युवा कैसे लाभ ले तथा प्रदेश के तीनों खंडों को एकजुट होकर आर्थिक संबलता, बिजनेस प्रोमोशन तथा नवीन संभावनाओं की तलाश में समन्वय के साथ आगे बढऩे पर जोर दिया। इस हेतु आप द्वारा स्पीकर्स, विशेषज्ञों, प्रबुद्ध जानकारों की सुलभता सुगम कराने के साथ पूर्ण सहयोग का आश्वाशन दिया। आपने यह भी आश्वस्त किया कि सिर्फ मेरे एक बार आने से काम न हो तो बेझिजक हमसे बात करें राष्ट्रीय संगठन के विभिन्न पदाधिकारी अपने भ्रमण इन प्रदेशों में करके नव चेतना जागृत करेंगे। आपने प्रदेश में ही निवासरत कुछ प्रबुद्ध स्वजनों को भी निर्देशित किया कि वह आगे बढ़कर समाज से युवाओं को अपेक्षित सहयोग व मार्गदर्शन दें। आपके प्रेरक संबोधन ने सभी युवाओं में नव ऊर्जा का काम किया। समारोह का संचालन रितेश खटोड़ तथा लव कौशिक ने किया सहयोग बालकिशन असावा द्वारा किया गया।

2 दिनों के इस अल्प प्रवास में आपने कुछ प्रबुद्ध और वरिष्ठ स्वजनों से मुलाकात भी की। इस 2 दिवसीय कार्यक्रम को सुव्यवस्थित रूप से सम्पन्न कराने में माहेश्वरी क्लब के कई युवा साथियों ने हरसंभव सहयोग किया। माहेश्वरी क्लब के लीडर जीतू चाण्डक तथा उनकी टीम और पूरा क्लब इस सुंदर आतिथ्य सम्मान के लिए साधुवाद का पात्र है।


( Connecting with social media platform )
App | Old Edition   | Facebook   | Youtube   | Instagram
( पर फ़ॉलो भी कर सकते है )

Latest News


विज्ञापन