भीलवाड़ा जिला माहेश्वरी सभा ने किया श्रीमान रामपाल जी सोनी का अभिनंदन
माहेश्वरी जिला माहेश्वरी सभा द्वारा श्री रामपाल सोनी को लायंस इंटरनेशनल द्वारा आल इंडिया चैंपियंस ऑफ चेज अवॉर्ड से सम्मानित होने पर भीलवाड़ा जिला माहेश्वरी सभा अध्यक्ष अशोक बाहेती के निर्देशानुसार प्रदेश अध्यक्ष श्री राधेश्याम चेचानी, प्रदेश संगठन मंत्री ओमप्रकाश गट्टाणी के नेतृत्व में जिला पदाधिकारियों ने महेश स्पोर्ट्स एकेडमी नेहरू रोड भीलवाड़ा पर अभिनंदन किया। इस अवसर पर प्रदेश अध्यक्ष राधेश्याम चेचानी, महासभा कार्य समिति सदस्य श्री श्रीगोपाल राठी ने पगड़ी पहना कर, अपरना ओढ़ाकर स्वागत अभिनंदन किया। साथ ही जिला सभा के वरिष्ठ उपाध्यक्ष प्रदीप बलदवा, उपाध्यक्ष रामकिशन सोनी, मंत्री रमेश चंद्र राठी, अर्थमंत्री श्री सुशील मरोठिया, संगठन मंत्री श्री महेंद्र काकाणी, संयुक्त मंत्री श्री राजेंद्र पोरवाल ने गुलदस्ता भेंट कर श्री रामपाल सोनी के उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं की व बधाई दी।
Latest News