महेश नवमी संदेश - राजकुमार काल्या
महेश नवमी के पावनपर्व पर समस्त माहेश्वरी बन्धुओं को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं प्रेषित करते हुए कुशलता की मंगलकामना करता हूं। मैं भगवान महेश से मंगलकामना करता हूं कि समाजजन स्वस्थ और प्रसन्नचित रहे। समाज में सदैव प्रेम, सद्भावना, सदाचार, समर्पण बना रहे। समाज हर क्षेत्र में सफलता की उंचाईयों को छुएं। समाज बन्धुओं को प्रतिष्ठा, समृद्धि एवं सफलता प्राप्त हो। सभी समाज बन्धुओं को इस महेश नवमी को एक महोत्सव के रूप में मनाते हुए समाज की खुशहाली की कामना करनी चाहिए।
समाज में व्याप्त समस्याओं यथा सगाई पश्चात संबंधों का छूटना, विवाह उपरांत तलाक की समस्या, विवाह उपरांत देरी से संतानोत्पत्ति तथा समाज की घटती जनसंख्या जैसी अनेक समस्याओं का एक मात्र निराकरण समाज के युवक और युवतियों का समय पर विवाह हो एवं समय पर संतानोंत्पत्ति हो। इसलिए आईये इस महेश नवमी के पावन पर्व पर हम संकल्प ले कि युवतियों का 21 वर्ष की आयु में और युवकों का 23 वर्ष की आयु में विवाह हो तथा विवाह के 1 वर्ष के अन्दर संतानोत्पत्ति हो, ऐसी समाज में जागृति लाने का प्रयास करे। आज के परिपेक्ष्य में यह कठिन जरूर है लेकिन नामुमकिन नहीं।
मैं भगवान महेश से यही कामना करता हूं की सभी समाजजन समृद्धशाली बने, समाज हर क्षेत्र में प्रगति करे और राष्ट्र हित में समाज का योगदान और अधिक बढे।
इन्हीं शुभकामनाओं के साथ....

राजकुमार काल्या
अर्थ मंत्री - अखिल भारतवर्षीय माहेश्वरी महासभा
स्टेशन रोड़, गुलाबपुरा-311021,
जिला-भीलवाड़ा (राज.) मो. 9414113721

Latest News