महेश नवमी संदेश - मंजु बांगड़

प्रिय बहनों, स्नेही स्वजन...
जय उमा महेश। जय भारत।।
हालात के साथ वह बदलते हैं
जो कमजोर होते हैं
हम तो माहेश्वरी,
भगवान उमा महेश्वर की संतान है

जो हालात ही बदल देते हैं.......

जैसा कि आप सभी जानते है आगामी 4 जून 2025 ज्येष्ठ शुक्ल नवमी को हमारे समाज का उत्पत्ति दिवस महेश नवमी है जिसकी आप सबको अनंत बधाई तथा मंगल कामनाएं। हम भगवान उमा महेश की संतान हैं अत: शिव की तरह विपरीत परिस्थितियों में भी हमें सामंजस्य बनाए रखना है। सेवा त्याग सदाचार की भावना से इस पावन पर्व को संकल्प पर्व के रूप में मनाना है जिसके लिए बदलते परिवेश में बदलती समस्याओं व बदलते विचारधारा हेतु हमें अपनी सोच में परिवर्तन लाना होगा। समाज व राष्ट्रहित के कार्यों द्वारा हमारी सुप्त संस्कृति को जगा कर लुप्त होते संस्कारों को बचाना होगा एवं भावी पीढ़ी को विरासत में संस्कार देना होगा। समाज की घटती जनसंख्या, दांपत्य विच्छेद, वृद्धावस्था का अकेलापन, संवाद हीनता, पारिवारिक तनाव, राष्ट्रभाव का अभाव आदि अनेक ऐसे विषय हैं जिन पर चिंतन मनन के लिए स्थानीय स्तर पर टॉक शो, चर्चा-परिचर्चा करें तथा निबंध, भाषण, स्लोगन पोस्टर आदि प्रतियोगिता करवाए जिससे समाज में कुछ परिवर्तन आए। पर्यावरण संवर्धन, देश भक्ति पर कार्यक्रम आयोजित करें। ब्लड डोनेशन, मेडिकल कैंप लगाए। समाज के जरूरतमंद परिवारों में शिक्षा, बहनों को आर्थिक सहयोग प्रदान कर, स्वावलंबी बनाए। ट्रस्टो की जानकारी दें, सहयोग दिलवाएं। इस अवसर विशेष पर राष्ट्रीय महिला संगठन द्वारा संपूर्ण भारतवर्ष तथा नेपाल में संस्कारसिद्धा राष्ट्रीय समिति के माध्यम से किशोरियों को स्व सुरक्षा हेतु प्रशिक्षण देने के लिए प्रथम बार आत्मरक्षा राष्ट्रीय महा अभियान का भी बृहद कार्यक्रम राष्ट्रीय स्तर पर लिया जा रहा है जो वर्तमान परिस्थितियों में अति आवश्यक तथा महत्वपूर्ण है। आइए सामयिक संदर्भ में शौर्य एवं न्याय को आहूत करते हुए सामाजिक उत्थान के लिए कृत संकल्प हो। रूट लेवल तक की बहनों को जोड़कर, जरूरतमंद परिवारों से मिलकर, योजनाओं को विस्तार दें। अपनी परंपरा और संस्कृति को जीवित रखते हुए टेक्नोलॉजी में प्रवीण हो आधुनिकता का निर्माण करें। हम अपने समाज और संगठन तथा राष्ट्र को सशक्त बनाएं। निरंतर संगठित शक्ति से आगे बढऩे के शुभ संकल्प के साथ आप सभी को महेश नवमी पर्व की हार्दिक शुभकामनाएं।

मंजु बांगड़-राष्ट्रीय अध्यक्ष
अखिल भारतवर्षीय माहेश्वरी महिला संगठन
( Connecting with social media platform )
App | Old Edition   | Facebook   | Youtube   | Instagram
( पर फ़ॉलो भी कर सकते है )

Latest News


विज्ञापन