श्री माहेश्वरी पंचायत बोर्ड ब्यावर के सामाजिक सरोकर में बढ़ते कदम, चांग गेट पर एक और शीतल जल वाटिका का किया शुभारंभ
श्री माहेश्वरी पंचायत बोर्ड ब्यावर के सामाजिक सरोकार कार्यो में दिन-प्रतिदिन कदम आगे बढ़ते जा रहे है। सामाजिक सेवा कार्यो के तहत बोर्ड की और से शहर में आमजन को भीषण गर्मी में शीतल जल उपलब्ध करवाने के लिए शीतल जल वाटिकाएं चलाई जा रही है। इसी कड़ी में बोर्ड की और से शहर के चांग गेट स्थित नेशनल इंश्योरेंश कंपनी के बाहर दूसरी शीतल जल वाटिका का शुभारंभ किया गया। बोर्ड अध्यक्ष दिलीप कुमार जाजू के सानिध्य में उपस्थित सभी कार्यकारिणी सदस्यों ने शीतल जल वाटिका का शुभारंभ कर आमजन के लिए समर्पित किया। शीतल जल वाटिका शुभारंभ के मौके पर बडी संख्या में क्षेत्रवासी भी शामिल रहे। अध्यक्ष दिलीप कुमार जाजू ने बताया कि श्री माहेश्वरी पंचायत बोर्ड अपने सामाजिक दायित्वों के निर्वहन में सदैव आगे है और सामाजिक सेवा के कार्यो में अपनी अग्रणी भूमिका निभा रहा है। सेवा कार्यो की इसी कड़ी में बोर्ड की और से विगत दिनों महावीर बाजार स्थित जाजू टावर में शीतल वाटिका का शुभारंभ किया गया था। चांग गेट पर दूसरी शीतल जल वाटिका तथा भविष्य में शीघ्र ही तीसरी जल वाटिका का भी शुभारंभ किया जाएगा।
Latest News