वाराणसी माहेश्वरी महिला संगठन द्वारा 5 दिवसीय सद्भावना यात्रा सम्पन्न
वापसी की यात्रा के दौरान महिला संगठन की अध्यक्षा इन्दू चाण्डक के समधी श्री आशुतोष मंत्री के परिवार द्वारा अजमेर में अत्यंत स्वादिष्ट घर सा भोजन कर आतिथ्य किया गया तो वहीं दूसरी ओर संगठन की सक्रिय सदस्य श्रीमती संतोष अनिल सारड़ा के पीहर पक्ष श्री राम काबरा परिवार द्वारा आइसक्रीम, घेवर रबड़ी, कोल्ड ड्रिंक तथा पान के द्वारा सत्कार किया गया।
इसके अतिरिक्त विभिन्न भोजन समयों पर व्यवस्थाएं की गई जो भी समाज स्वजनों के सम्पर्कों से सुलभ कराई गई थी। इस प्रकार इस चिरस्मरणीय यात्रा के दौरान जिन समाज स्वजनों और परिजनों ने यात्रा दल का स्वागत सत्कार किया संगठन उनके इस स्नेह प्रेम और आत्मीय सत्कारभाव के प्रति आभार और साधुवाद प्रेषित करती है।
कुल मिलाकर यह यात्रा अपने आप में अतुल्य स्नेह प्रेम व आपसी सम्बंधों में प्रगाढ़ता लाने की दृष्टि से अत्यंत प्रभावी तथा चिरस्मरणीय रहेगी। माहेश्वरी महिला संगठन इसी प्रकार निकट भविष्य में भी अत्यंत रोचक तथा समाजोपयोगी आयोजन प्रस्तुत करने के लिए तत्पर है। कार्यक्रम का संयोजन श्रीमती अनिता डागा ने किया। यात्रा के समायोजन में इन्दू चाण्डक, सुषमा कोठारी, मधु मल्ल, सुधा डागा, संतोष सारड़ा, संजीव चाण्डक, गिरिराज कोठारी, धीरज मल्ल आदि का विशेष सहयोग प्राप्त हुआ।
Latest News