माहेश्वरी भवन ट्रस्ट बीकानेर द्वारा चलाई जा रही ग्रीष्मकालीन सेवा
बीकानेर में सूरज की ताप से लोगों को राहत दिलाने के उद्देश्य के साथ माहेश्वरी भवन ट्रस्ट बीकानेर के द्वारा ठंडी छाछ, लस्सी और शरबत वितरण के शिविर आयोजित किए जा रहे हैं। ट्रस्ट मंत्री नरेन्द्र बागड़ी ने इसकी जानकारी देते हुए बताया कि यह सेवा कार्य मुख्य रूप से चुन्नी लाल मोहता, प्रेम रतन बाहेती, मदन मोहन फूभड़ा के सहयोग से बीकानेर के विभिन्न अंचलों में लगातार चल रही है। भवन के कर्मठ कर्मी महेश नारायण पुरोहित इस कार्य में अन्य साथियों के साथ ज़ोर शोर से जुटे है। श्री बागड़ी ने कहा कि 44/45 डिग्री की कड़ी धूप में बीकानेर की विभिन्न गौ शालाओं में हुए निर्माण कार्य का निरीक्षण करने के उद्देश्य से बीकानेर आने पर खुद अपने हाथों से छाछ और शर्बत वितरण करने का आनंद भी उठाने को मिला। उन्होंने बताया कि गौ शालाओं में शेड-पानी की कुंडी - चारा ठाण आदि निर्माण कार्य कैबकॉन इंडिया लिमिटेड, पीआरबी सेकुयुरिटी प्राइवेट लिमिटेड, क्लासिक इंडिया के सहयोग से करवाया गया है। इसके अतिरिक्त समाज के विभिन्न गौ भक्त जल सेवा, हरा चारा सेवा, साग सब्जी सेवा के लिए रोजाना अपना योगदान दे रहे हैं। श्री बागड़ी ने बताया कि सेवा कार्य के विभिन्न क्षेत्रों में श्रीकिशन राठी, श्रीराम सिंघी, माणिक डागा, कुम्भनदास मूंधड़ा, मदनमोहन फूभड़ा, मनोहर बागड़ी, संजय डागा, अनील डागा, मनोज भैया, रामकिशन राठी का प्रत्यक्ष और परोक्ष रूप से सराहनीय सहयोग मिलता रहता है।
Latest News