कोयम्बटूर मे पिकलबॉल क्लब (Kaboom Pickleball Club) का शुभारंभ
कोयंबटूर शहर जो कि खेलकूद के श्रेत्र मे एक जाना पहचाना नाम है और यहाँ के शहरवासी हमेशा से ही विभिन्न खेलकूद मे बढ चढ़कर भाग लेते रहे है। खेलकूद की इसी भावना को आगे बढाते हुए हाल ही में माहेश्वरी युवा परिषद के नौजवान सदस्य रौनक राठी एवं सिद्धांत भट्टङ ने कबूम पिकलबॉल (Kaboom Pickleball) क्लब का शुभारंभ किया। क्लब मे पिकलबॉल खेलने हेतु दो कॉर्ट की सुविधा दी गई है। क्लब प्रबंधक रौनक राठी ने इस अवसर पर जानकारी देते हुए बताया कि कबूम पिकलबॉल (Pickleball) क्लब उत्कृष्ट श्रेणी के मैदान के साथ सभी आधुनिक आधारभूत सुविधाओ जैसे पार्किंग, पेयजल, शौचालय, दर्शक दीर्घा आदि से सुसज्जित है। खिलाङियो एवं दर्शको की सभी जरूरतो को ध्यान मे रखा गया है। क्लब के अन्य प्रबंधक सिद्धार्थ भट्टड ने उत्साहित होते हुए बताया कि इस क्लब की शुरुआत खेलकूद के श्रेत्र मे एक नया अध्याय जोङेगी। सिद्धार्थ ने उम्मीद जताई कि समाज एंंव श्रेत्रवासी इसका भरपूर फायदा उठाते हुए खेल के साथ मनोरंजन भी कर पायेगे। यह ज्ञातत्व रहे कि सिद्धांत भट्टड ने अपनी पढ़ाई पूरी करके, हाल ही मे लंदन जाकर खेलकूद के श्रेत्र (Sports Management) मे उच्च डिग्री हासिल की है। माहेश्वरी समाज, दोनो के नये उपक्रम पर उन्हे बधाई देते हुए उज्जवल भविष्य की कामना करता है।
Latest News