माहेश्वरी समाज द्वारा महेश नवमी महोत्सव का प्रथम निमंत्रण भगवान महेश को किया अर्पण
नागदा रेलवे कॉलोनी स्थित मनकामनेश्वर महादेव मंदिर पर महेश नवमी महोत्सव का प्रथम निमंत्रण विघ्नहर्ता गणपति गजानन महाराज, बाबा भोलेनाथ, बजरंगबली महाराज को समाजजनों द्वारा अर्पण किया गया एवं महोत्सव निर्विघन संपन्न हो उस हेतु कामना समाजजनों द्वारा की गई। यह जानकारी देते हुए समाज सचिव प्रतीक गगरानी ने बताया की हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी महेश नवमी महोत्सव बड़े ही धूमधाम एवं हर्षोल्लास से मनाया जावेगा। इस वर्ष माहेश्वरी समाज नागदा द्वारा 4 दिवसीय महेश नवमी महोत्सव मनाया जा रहा है। इस अवसर पर समाज अध्यक्ष घनश्याम राठी, कोषाध्यक्ष सौरभ मोहता, गोविंदलाल मोहता, गोपाल मोहता, सतीश बजाज, गिरिराज मालपानी, देवकरण डांगरा, नरेंद्र राठी, दिलीप मालपानी, गोपाल भूतडा, सुभाष गगरानी, झमक राठी, मनोज राठी, कृष्ण काबरा, प्रशांत राठी, विपिन मोहता, प्रियेश मोहता, निखिल माहेश्वरी, सुनीता राठी, उर्मिला डांगरा आदि समाजजन उपस्थित थे।
Latest News