जिला माहेश्वरी सभा कासगंज व ऐटा एवं जिला युवा सगंठन की सयुंक्त मीटिंग का आयोजन सम्पन्न
जिला माहेश्वरी सभा कासगंज व ऐटा एवं जिला युवा सगंठन की सयुंक्त मीटिंग विनीत जाजू की अध्यक्षता मे दिनांक 21.5.25 को मारवाड़ी धर्मशाला में आयोजित की गई। मचासीन जिला अध्यक्ष राजकुमार जाखेटिया, वरिष्ठ उपाध्यक्ष महेन्द्र चाडक्य, जिला सगंठन के युवा अध्यक्ष अर्पित माहेश्वरी, जिला सगंठन के युवा मत्री माधव मूना रहे। सभी ने भगवान शकंर जी को दीप प्रज्ज्वलित करके मीटिंग की शुरू हुई। जिला अध्यक्ष राजकुमार जाखेटिया ने 25 मई को होने जा रहे परिचय सम्मेलन की जानकारी दी और जिम्मेदारी सोपी। राजकुमार जाखेटिया ने सदन को जानकारी दी कि अभी तक 500 से ज्यादा रजिस्ट्रेशन हो चुके हैं। राजीव काबरा ने युवा साथियों को टिप्स दिए। राजकुमार जाखेटिया ने सदन को जानकारी दी कि अखिल भारतवर्षीय परिचय सम्मेलन महासभा के युवा सगंठन के अध्यक्ष श्री शरद सोनी एवं प.उ. प्रदेश परिचय सम्मेलन सभा के युवा सगंठन के अध्यक्ष मृदुल केला २5 मई को कासगंज आ रहें हैं।
महेन्द्र चाडक्य के भाई रवीन्द्र कुमार चाडक्य का स्वर्गवास रामेश्वरम से दिल्ली आते समय नागपुर स्टेशन के पास टे्रन में हो गया। महेन्द्र चाडक्य को दिल्ली से सूचना मिली थी उन्होंने रात्रि तीन बजे श्री शरद सोनी से सम्पर्क किया, उसी समय श्री शरद सोनी खुद व उनकी टीम ने स्टेशन पहूंच कर एम्बूलेन्स से उनके पार्थिव शरीर को दिल्ली भेजा गया। इस कार्य की सदन के सभी सदस्यों ने श्री शरद सोनी व उनकी टीम की प्रशंसा की। रवीन्द्र कुमार चाडक्य की आत्मा की शान्ति के लिए दो मिनट का मोन रखा गया। इस मिटिंग में अमित कावरा, दुर्गेश माहेश्वरी, हरदेश करवा, विनय कुमार माहेश्वरी, सुरेन्द्र माहेश्वरी, राकेश माहेश्वरी, अनुराग माहेश्वरी, सचित्तानन्द माहेश्वरी, विदित कावरा, योगेश जाखेटिया, मुकेश चाडक्य, सौरभ माहेश्वरी, प्रदुंम झंवर आदि उपस्थित रहे।
Latest News