डॉ. विनोद सोमानी 'हंस', अजमेर को अमृत सम्मान
अजमेर के जाने-माने साहित्यकार डॉ. विनोद सोमानी 'हंस' को वर्ष 2023-2024 के लिए अमृत सम्मान से सम्मानित किया जाएगा। राजस्थान साहित्य अकादमी की ओर से अध्यक्ष डॉ. दुलाराम सहारण की अध्यक्षता में हुई संचालिका एवं सरस्वती सभा की बैठक में सर्वसम्मत निर्णय के बाद अमृत सम्मान एवं विशिष्ट साहित्यकार सम्मान से अलंकृत होने वाले 51 साहित्यकारों की जारी सूची में अजमेर के डॉ विनोद सोमानी 'हंस' का नाम अमृत सम्मान के लिए घोषित किया गया है। उल्लेखनीय है कि डॉ विनोद सोमानी 'हंस' को इससे पहले सन 2012 में राजस्थानी भाषा, साहित्य एवं संस्कृति अकादमी बीकानेर की ओर से गणेशीलाल व्यास उस्ताद पद्म पुरस्कार, वर्ष 2012 में ही मीरा स्मृति संस्थान, चित्तौडग़ढ़ की ओर से महाकवि गुलाब खण्डेलवाल मीरा काव्य पुरस्कार, वर्ष 2011 में रामनिवास आशारानी लखोटिया ट्रस्ट नई दिल्ली की ओर से लखोटिया पुरस्कार, वर्ष 2000 का साहित्य अकादमी नई दिल्ली की ओर से राष्ट्रीय राजस्थानी अनुवाद पुरस्कार, वर्ष 1999 का दलित साहित्य अकादमी महाराष्ट्र द्वारा प्रेमचंद लेखक पुरस्कार सहित अनेक संस्थाओं द्वारा पुरस्कृत किया गया है।
Latest News