डीपीएस रांची की शिक्षिका डॉ. सीमा चितलांगिया टीचर आफ द ईयर अवार्ड से सम्मानित
डीपीएस रांची की शिक्षिका डॉ. सीमा चितलांगिया को टीचर आफ द ईयर अवार्ड से सम्मानित किया गया है। यह पुरस्कार सिल्वर जोन एजुकेशन एक्सीलेंस अवार्ड्स 2024-25 के अंतर्गत सिल्वर जोन फाउंडेशन द्वारा नई दिल्ली में प्रदान किया गया। डीपीएस रांची के लिए यह दोहरी उपलब्धि रही क्योंकि विद्यालय के प्राचार्य डॉक्टर आरके झा को एजुकेशनिस्ट ऑफ द ईयर का अवार्ड दिया गया और साथ ही विद्यालय की वरिष्ठ शिक्षिका डॉ. सीमा चितलांगिया को भी टीचर आफ द ईयर पुरस्कार से नवाजा गया। छात्रों की आवश्यकताओं को केंद्र में रखकर शिक्षा देने और शैक्षणिक उत्कृष्टता के प्रति उनकी प्रतिबद्धता ने उन्हें इस काबिल बनाया है।
Latest News