श्री माहेश्वरी सेवा समिति, श्रीगंगानगर की नई कार्यकारिणी का गठन
श्री माहेश्वरी सेवा समिति, श्रीगंगानगर की सत्र 2025-28 के लिए कार्यकारिणी के चुनाव श्री माहेश्वरी भवन में संपन्न हुए। चुनाव प्रक्रिया का संचालन चुनाव अधिकारी श्री मनोज चितलंगिया ने किया एवं पर्यवेक्षक के रूप में सूरतगढ़ से श्री शिवशंकर सोमानी व घड़साना से श्री भवानीशंकर पेड़ीवाल उपस्थित रहे। श्री मनोज चितलंगिया ने बताया कि समिति के सभी पदाधिकारियों का चयन सर्वसम्मति से किया गया।
श्री महेश कुमार नढ़ाणी को समिति का अध्यक्ष निर्विरोध निर्वाचित किया गया। उपाध्यक्ष पद पर श्री श्यामसुंदर करवा, सचिव के रूप में डॉ. अजीत कुमार सोमानी, सहसचिव श्री रमेश कुमार बिहानी, कोषाध्यक्ष श्री श्यामसुंदर चांडक तथा श्री राजेश कुमार चांडक को संगठन व प्रचार मंत्री एवं योजना व क्रियान्वयन मंत्री निर्विरोध निर्वाचित किया गया।
कार्यकारिणी सदस्यों में श्री जयनारायण भट्टड़, श्री संतोष कुमार बिरला, श्री मोहनलाल चितलांगिया, श्री प्रेमप्रकाश चितलांगिया, श्री रमेशचन्द्र कोठारी, श्री नंदकिशोर बिहानी, श्री विनोद बिहानी, श्री मंगतराम मूंधड़ा, श्री गजानंद चांडक, श्री बालकिशन मूंधड़ा, श्री अश्विनी बिहानी, श्री मनोज राठी, श्री राजकुमार जाजू, श्री देवराज मोहता, श्री प्रशांत बिन्नाणी, श्री कैलाश राठी और श्री हरीश कुमार नेवर निर्विरोध निर्वाचित हुये।
समिति का पुन: अध्यक्ष बनने पर श्री महेश कुमार नढ़ाणी ने सभी सदस्यों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि नवनिर्वाचित कार्यकारिणी, समाज हित में कार्य करने तथा श्री माहेश्वरी भवन के नवीनीकरण व सुविधाओं में उत्तरोत्तर बढ़ोतरी हेतु प्रयासरत रहेगी।
श्री माहेश्वरी सेवा समिति, श्रीगंगानगर के अनुषांगिक संगठनों महिला समिति, प्रोफेशनल सैल और युवा समिति से बेहतर तालमेल और सहयोग गत सत्र की भांति जारी रहेगा। चुनाव के समापन पर कार्यकारिणी ने समाज सेवा और एकजुटता के साथ कार्य करने का संकल्प लिया।
Latest News