कोल्हापुर जिला माहेश्वरी महिला संगठन द्वारा महिला दिवस के रंग-परंपराओं के संग कार्यक्रम आयोजित

इचलकरंजी - कोल्हापुर जिला माहेश्वरी महिला संगठन द्वारा वैश्विक महिला दिवस के उपलक्ष में विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। तहसील महिला संगठन के साथ संयुक्त रूप से आयोजित 'महिला दिवस के रंग - परंपराओं के संगÓ के अंतर्गत वर्ष भर में आने वाले सभी त्यौंहारों के आधार पर प्रतियोगिता रखी गई।जिसमें 7 - 7 बहनों के ग्रुप द्वारा प्रत्येक त्यौहार को महीना, समय और वैज्ञानिक परंपराओं के अनुरूप उसके महत्व को समझाते हुए सभी ग्रुप द्वारा बहुत ही सुंदर प्रस्तुतिकरण किया गया।

जिला माहेश्वरी संगठन की कार्यसमिति सदस्या सविता भंसाली को अबेकस क्लास के कुशल संचालन एवं अवार्ड मिलने के उपलक्ष में सम्मानित किया गया। जरूरतमंद ब्राह्मण परिवार को कन्या के विवाह हेतु आवश्यक सामग्री एवं वस्त्र आदि भेट स्वरूप प्रदान की गई। इचलकरंजी स्थित शिवराणा गौशाला में बीमार गायों को उठाने एवं सेवा कार्य हेतु मशीन प्रदान की गई तथा चारा-पानी हेतु आर्थिक सहयोग भी किया गया। जिला महिला संगठन द्वारा संपन्न विभिन्न कार्यक्रमों में अध्यक्षा पुष्पा काबरा, पश्चिमांचल उपाध्यक्षा कांता लाहोटी, पूर्व अध्यक्षा नीला मोहता, निर्मला बाल्दी, कोषाध्यक्षा सरला बाहेती, उपाध्यक्षा मंजू काबरा, सरिता बाल्दी, सहसचिवा सरला मूंदड़ा, समिति सदस्य रेणु झंवर, जयश्री भट्टड़, शोभा काबरा, रामकंवरी भूतड़ा, चन्द्रकांता लाहोटी, शिवाकांता ईनाणी, संतोष तोषनीवाल, शांता सोनी, मंजू सोमानी, निर्मला भराडिया आदि बहनों की उपस्थिति एवं सहयोग रहा।


( Connecting with social media platform )
App | Old Edition   | Facebook   | Youtube   | Instagram
( पर फ़ॉलो भी कर सकते है )

Latest News


विज्ञापन