वरंगल माहेश्वरी युवा संगठन के चुनाव संपन्न हुए

स्थानीय माहेश्वरी युवा संगठन के चुनाव दिनांक 18/5/2025 को बालाजी फैमिली रेस्टोरेंट में संपन्न हुए। सर्वप्रथम भगवान महेश की पूजा एवं महेश वंदना से कार्यक्रम का शुभारंभ हुआ। अध्यक्ष श्री संदीप मूंदड़ा द्वारा गत सत्र के कार्यक्रमों की रिपोर्ट प्रस्तुत की गई, कोषाध्यक्ष द्वारा गत सत्र का आय व्याय का ब्यूरो प्रस्तुत किया, जिसे सर्व सम्मति से अनुमोदन किया किया गया। मंत्री श्री प्रतीक लाहोटी द्वारा सभी का आभार व्यक्त किया। सत्र 2025-28 के लिए चुनाव संपन्न कराने हेतु चुनाव अधिकारी के रूप में माहेश्वरी समाज, वरंगल के श्री नवल किशोर मूंदड़ा एवं डॉ. श्री विष्णु कुमार बल्दवा ने निर्विरोध चुनाव करवाया। सत्र 2025- 28 के लिए सर्व सम्मति से अध्यक्ष मुकेश बंग, उपाध्यक्ष प्रतीक लाहोटी, मंत्री विशाल सोनी, सह मंत्री आकाश लाहोटी, कोषाध्यक्ष निखिल बजाज, सह कोषाध्यक्ष रोहित मूंदड़ा, संगठन मंत्री सागर मूंदड़ा, सांस्कृतिक मंत्री सिद्धार्थ मनियार, सह सांस्कृतिक मंत्री हर्ष मूंदड़ा को निर्वाचित किया गया। निवर्तमान अध्यक्ष संदीप मूंदड़ा को यह जानकारी प्रतीक लाहोटी ने दी।

( Connecting with social media platform )
App | Old Edition   | Facebook   | Youtube   | Instagram
( पर फ़ॉलो भी कर सकते है )

Latest News


विज्ञापन