कोयंबटूर की ईवा फोमरा का कार्ट रेसिंग के फाइनल राउंड में शानदार प्रदर्शन
कोयंबटूर निवासी श्री विवेक फुमरा एवं श्रीमती सरिता फुमरा की पुत्री सुश्री ईवा फुमरा ने दुबई में अबुधाबी स्पोर्ट्स काउन्सिल द्वारा हाल ही मे आयोजित अंतरराष्ट्रीय कार्ट रेसिंग की बैम्बिनो यस हीट श्रेणी की प्रतियोगिता के पांचवे एवं आखिरी कंपटीशन राउंड मे तीसरा एवं प्रतियोगिता के सभी राउंडस मे द्वितीय स्थान प्राप्त करके समाज एवं राष्ट्र का गौरव बढाया। यह ज्ञातत्व रहे कि साल 2024-2025 सीजन की अंतरराष्ट्रीय कार्ट रेसिंग की इस श्रेणी की प्रतियोगिता में भाग लेने वाली ईवा फुमरा एक मात्र भारतीय लड़की है, बाकी अन्य सातों लड़के थे। ये प्रतियोगिता यास मरीना मेन सर्किट में हुआ जहां पर फॉर्मूला वन गाडिय़ों की रेसेस होती है। यह गर्व का विषय है कीईवा फुमरा 7 साल की उम्र से इन प्रतियोगिताओ में भाग ले रही है। माहेश्वरी सेवक पत्रिका परिवार ईवा फुमरा के कार्ट रेसिंग के श्रेत्र मे उज्जवल भविष्य की कामना करती है।
Latest News