वरंगल माहेश्वरी समाज द्वारा संगठन आपके द्वारा एवं कार्यकर्ता प्रशिक्षण शिविर का आयोजन संपन्न
माहेश्वरी समाज, माहेश्वरी महिला मंडल एवं माहेश्वरी युवा संगठन वरंगल के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित संगठन आपके द्वारा एवं कार्यकर्ता प्रशिक्षण शिविर दि.11/05/2025 रविवार को मारुति कन्वेंशन में बड़े धूमधाम से सम्पन्न हुआ। सर्वप्रथम भगवान महेश की पूजा, दीप प्रज्वलन एवं महेश वंदना के साथ आयोजन का शुभारम्भ हुआ। इस कार्यक्रम में हैदराबाद से अखिल भारतवर्षीय माहेश्वरी महासभा सभा, दक्षिणांचल के उप सभापति श्री अरूण कुमार भागडिय़ा, तेलंगाना आंध्रप्रदेशिक माहेश्वरी सभा के अध्यक्ष श्री कैलाश डालिया, महाराष्ट्र प्रदेश माहेश्वरी सभा के अध्यक्ष श्री मधसूदन गांधी एवं समन्वयक, कार्यकर्ता प्रशिक्षण शिविर समिति से श्री सतीश चरखा अपना अमूल्य समय निकाल कर वरंगल पधारे। यह कार्यक्रम माहेश्वरी समाज के अध्यक्ष श्री प्रहलाद सोनी की अध्यक्षता में हुआ। समाज के अध्यक्ष ने कार्यक्रम में पधारे सभी अतिथियों, माताओं, युवाओं एवं सदस्यों का स्वागत किया। श्री कैलाश डालिया एवं श्री अरुण कुमार भागडिय़ा ने संगठन आपके द्वार के बारे में महासभा द्वारा संचालित योजनाओं के बारे सभी को विस्तृत जानकारी दी। श्री मधुसूदन गांधी एवं श्री सतीश चरखा ने संगठन की संविधानात्मक रचना, पद के कर्तव्य पद के अधिकार, बैठकों तथा कार्यक्रम का यशस्वी आयोजन एवं शिष्टाचार, समूह में काम करने की कला और संगठन में संवाद कौशल्य ऐसे अनेक विषयों पर संबोधित किया। तेलंगाना राष्ट्र के वरंगल में आयोजित कार्यकर्ता प्रशिक्षण शिविर में प्रदेशाध्यक्ष श्री मधुसूदन गांधी और महासभा के कार्यसमिति सदस्य श्री सतीश चरखा दोनों उर्जावान वक्ताओं ने अपनी तेजस्वी एवं ओझस्वी वाणी से उपस्थित कार्यकर्ताओ का दिल जीत लिया। कार्यक्रम में हैदराबाद, बेल्लमपल्ली, पेद्दापल्ली, डोरनकल, महबुबाबाद से बड़ी संख्या में सदस्य उपस्थित हुए। मंच संचालन डॉ .श्री विष्णु कुमार बाल्दवा ने किया। कार्यक्रम के संयोजक श्री दामोदर लाहोटी ने सभी का आभार व्यक्त किया। यह जानकारी सामाज के मंत्री श्री रामकिशोर मनियार ने यहां जारी एक प्रेस विज्ञप्ति में दी।
Latest News