निशी माहेश्वरी, रायपुर ने बढाया समाज का गौरव
रायपुर निवासी श्राीमती गोपी रामदेवजी की सुपौत्री तथा श्रीमती स्वाति प्रियेेश माहेश्वरी की प्रतिभाशाली सुपुत्री निशी माहेश्वरी ने अपनी शैक्षणिक प्रतिभा का परचम फहराते हुए ICSE 10वीं बोर्ड की परीक्षा में 98.4% अंक प्राप्त कर छत्तीसगढ़ में टॉप कर परिवार तथा समाज का नाम रोशन किया है। समाज के वरिष्ठ पदाधिकारियों ने श्री रामदेवजी के निवास पर पहुँचकर पूरे परिवार को हार्दिक बधाई दी। इस सम्मानजनक अवसर पर निशी को उनके असाधारण उपलब्धियों के लिए पुष्पगुच्छ भेंट कर सम्मानित किया गया। निशी की इस उपलब्धि पर माहेश् वरी सेवक पत्रिका परिवार की ओर से हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं।
Latest News