रायगंज में मोटिवेशनल कार्यशाला आयोजित
पश्चिम बंगाल प्रादेशिक माहेश्वरी सभा के तत्वावधान में एवं रायगंज माहेश्वरी सभा द्वारा आयोजित एक मोटिवेशनल कार्यशाला का आयोजन रायगंज विधान मंच में सम्पन्न हुआ। इस कार्यशाला में प.ब. प्रादेशिक माहेश्वरी सभा के अध्यक्ष श्री निर्मल लढ्ढा अपने पदाधिकारियों के साथ में उपस्थित थें। इस विशेष कार्यक्रम में वक्ता के रूप में अन्तर्राष्ट्रीय प्रशिक्षक मोटिवेशनल स्पीकर मुंबई निवासी निशा चाण्डक में उपस्थित थी। इस कार्यशाला में सामाजिक एवं पारिवारिक मुल्यबोध का विषय, समाज में बदलती प्रथाओं, पश्चिमी सभ्यता का अंधा अनुकरण, संस्कारों का पतन एवं तथाकथित आधुनिकीकरण जैसे ज्वलंत मुद्दे पर विभिन्न प्रकार की समस्या एवं उसके समाधान पर विशेष रूप से प्रकाश डाला गया। निशा चाण्डक ने बताया की आज के भागमभाग दिनचर्या में छोटे छोटे बदलाव लाकर कैसे जीवन को सुखमय बनाया जा सकता है। रिश्तों में कड़वाहट को दूर करते हुए रिश्तों को कैसे मधुर बनाया जा सकता है, इस बात पर भी विशेष रूप से फोकस किया गया। इस तरह का कार्यक्रम प्रदेश में पहली बार किया गया। यह कार्यक्रम लोगों के जीवन में बदलाव लाने वाला एवं सकारात्मक दिशा दिखाने वाला था। इस कार्यशाला में समस्त मारवाड़ी समाज की अच्छी उपस्थिति रही। कालियागंज, दालखोला, इस्लामपुर, मालदा, हरिरामपुर, सिलिगुड़ी एवं दार्जिलिंग से भी बहुत समाज जन इस कार्यक्रम में पहुंचे थे। रायगंज विधानसभा क्षेत्र के विधायक श्री कृष्ण कल्याणी भी इस कार्यक्रम में उपस्थित थें। सभी समाज बंधुओ ने इस कार्यक्रम की जमकर सराहना की। सभी का आभार व्यक्त करते हुये अल्पाहार के साथ इस कार्यक्रम का समापन किया गया।
Latest News