जोधपुर में सर्वाइकल कैंसर वैक्सीन शिविर का आयोजन सम्पन्न

जोधपुर जिला माहेश्वरी सभा के आयोजकत्व व जोधपुर महानगर माहेश्वरी सभा के तत्वावधान में माहेश्वरी जनोपयोगी भवन, जोधपुर में महिलाओं में हो रहे  सर्वाइकल कैंसर से बचाव के लिए 9 वर्ष से 26 वर्ष की बालिकाओं के लिए कैंसर से बचाव की सर्वाइकल वैक्सीनेशन के विशेष कैंप का आयोजन प्रात: 8 बजे से रखा गया जिसमें पूर्व पंजीकृत सभी 220 बालिकाओं के भारत में ही विकसित और निर्मित Cervavec वैक्सीन पूर्णतया नि:शुल्क लगाई गई।

इस वैक्सीन शिविर का उद्घाटन भगवान श्री महेश के दीप प्रज्ज्वलन और सामूहिक महेश वंदना से करते हुए महासभा के सभापति श्री संदीप काबरा ने इसे अत्यन्त अनुकरणीय बताया और अपेक्षा की कि वांछित आयु वर्ग में कोई भी बालिका सर्वाइकल वैक्सीन से वंचित नहीं रहनी चाहिए। उल्लेखनीय है कि भीलवाड़ा के बांगड़ माहेश्वरी मेडिकल वेलफेयर ट्रस्ट और जोधपुर के श्री विष्णु सेवा ट्रस्ट के श्री विष्णु प्रकाश पूंगलिया द्वारा इस कैंप के टीकाकरण का संपूर्ण वित्तपोषण किया गया।

कार्यक्रम में महासभा की कार्यसमिति के माननीय सदस्य द्वय भामाशाह गोपी किशन मालानी और ओमप्रकाश सोनी, प्रादेशिक सभा के कार्यकारी अध्यक्ष घनश्याम  चांडक, जिला सभा के अध्यक्ष पुरुषोत्तम मूंदड़ा, वरिष्ठ उपाध्यक्ष मुरलीधर सोनी, माहेश्वरी समाज के जिला मंत्री लाल चन्द चांडक, कोषाध्यक्ष दिनेश माहेश्वरी, श्री माहेश्वरी समाज जोधपुर महानगर अध्यक्ष श्री एन.के. शाह सहित अनेक गणमान्य उपस्थित थे।

इसके अतिरिक्त सर्वाइकल वैक्सीन की ओसियां में 116, फलोदी में 48 और पीपाड़ में 34 बालिकाओं के भी नि:शुल्क वैक्सीन लगाई गई। इससे एक ही दिन में कुल 418 बालिकाओं के नि:शुल्क वैक्सीन लगी। जोधपुर में अभी दूसरे चरण तक 706 डोज लग चुकी हैं जो किसी भी एक जिला के लिए कीर्तिमान हैं। वैक्सीन से पूर्व सभी बालिकाओं के महाप्रसादी का भी आयोजन रखा गया था। वैक्सीन के पश्चात सभी को आवश्यक दवाइयां और ओआरएस के पैकेट भी दिए गए और सभी कैंप में राजकीय चिकित्सालयों से चिकित्सक और चिकित्सा कर्मी उपलब्ध करवाए गए जबकि जोधपुर में एस.एन. मेडिकल कॉलेज से स्टाफ लगाया गया जिसके लिए कॉलेज के प्राचार्य सहित सभी आगंतुकों का आभार ज्ञापन भी मंत्री लाल चन्द चांडक द्वारा किया गया।


( Connecting with social media platform )
App | Old Edition   | Facebook   | Youtube   | Instagram
( पर फ़ॉलो भी कर सकते है )

Latest News


विज्ञापन