अखिल भारतीय माहेश्वरी महासभा के सभापतिजी का गुलेदगुड्ड में आगमन
माननीय अखिल भारतीय माहेश्वरी महासभा के सभापति श्री संदीप काबरा जोधपुर निवासी के दक्षिणांचल भ्रमण के अंतर्गत कर्नाटक के गुलेदगुड्ड शहर में आगमन हुआ। सभापति जी ने नगर आगमन में सर्वप्रथम श्री बालाजी रामचंद्र मंदिर एवं श्री जगदीश राधा कृष्ण मंदिर में दर्शन किए।स्थानीय जगदीश मंदिर के अटका भोग के दिव्य दर्शन का भी उन्होंने लाभ लिया। दोनों मंदिर में स्थित दिव्य श्री विग्रह के तेज की सराहना उन्होंने की। मंदिरों की व्यवस्था एवं रखरखाव से वह अत्यंत प्रभावित हुए। गुलेदगुड्ड स्थित माहेश्वरी समाज संचालित समाज मंदिर गौशाला, पाठशाला एवं सामाजिक भवन की व्यवस्था एवं संचालन से विशेष रूप से प्रभावित हुए। अपने संबोधन में छोटे कस्बे गुलेदगुड्ड में होने वाले आधुनिक शिक्षा एवं सामाजिक मूल्यों में होने वाली सकारात्मक परिवर्तन के साथ ही अपने परंपरा से जुड़े रहने वाले अपने माहेश्वरी समाज के सोच विचार से वह अत्यंत प्रभावित हुए। नौ गुट समाज को अपने क्षेत्र के विकास हेतु एकजुट होकर जो कार्य करते देखकर उन्होंने अपने संबोधन में इसकी विशेष रूप से सराहना की। इस दौरे के अंतर्गत श्री अरुण भांगरिया (हैदराबाद) दक्षिणांचल उपसभापति एवं श्री जुगल किशोर लोया (परली) दक्षिणांचल संयुक्त मंत्री ने भी उपस्थिति दर्शायी। इस कार्यक्रम को सफलता प्रदान करने का श्रेय माहेश्वरी सभा, माहेश्वरी युवा संगठन, माहेश्वरी महिला एवं सखी मंडल को जाता है। मंडल सदस्य एवं कार्यकारिणी सदस्यों ने यह कार्यक्रम सफल बनाने में अपना पूरा सहयोग दिया। यह जानकारी माहेश्वरी युवा संगठन के अध्यक्ष दीपक गो.धुत से प्राप्त हुई।
Latest News