कोयंबटूर में हनुमान जन्मोत्सव पर अखंड रामायण
कोयंबटूर माहेश्वरी समाज के सदस्यो और अन्य समाज के सदस्यो द्वारा गठित सुंदरकांड समिति, कोयंबटूर द्वारा दिनांक 12 अप्रैल 2025 को श्री हनुमान जी महाराज के जन्मोत्सव के उपलक्ष्य मे नेहरु विद्यालय, आर.एस. पुरम, कोयंबटूर प्रागंण मे स्थापित श्री हनुमान मंदिर मे अखंड रामायण का आयोजन किया गया। इस अवसर पर समिति के सभी सदस्यो एवं परिजनो ने मिलकर सर्वप्रथम संगीतमय सुंदरकांड का पाठ किया गया एवं तत्पश्चात सदस्यो द्वारा सपरिवार अखंड रामायण का पाठ शुरु किया। अखंड रामायण पाठ के दौरान श्री हनुमान मंदिर में आने वाले सभी दर्शनार्थियो को लगातार प्रसाद के वितरण का समिति ने प्रबंध किया गया। पाठ का समापन अगले दिन श्री हनुमान जी महाराज के मंत्रमुग्ध भजनो, पुर्णाहुति एवं आरती के साथ हुआ। अंत मे महाप्रसादी का वितरण किया गया। कार्यक्रम मे लगभग 300 से ज्यादा माहेश्वरी एवं अन्य समाज के भक्तो ने भाग लेकर हनुमानजी महाराज का आशीर्वाद प्राप्त किया। कार्यक्रम मे माहेश्वरी समाज के विभिन्न सदस्यो सीताराम कांकाणी, कमल कांकाणी, दामोदर प्रसाद सोमाणी, रुपनारायण सोमाणी, सिद्धार्थ साबू, राजेंद्र भट्टड, अमित मण्डोवरा, रमेश राठी, सीता कांकाणी, चंदा सोमाणी, दीपा राठी, सुनीता राठी, भावना साबू, मिनाक्षी चांडक, लीला चांडक, किरण मालाणी, नीतू मण्डोवरा, अनुपमा मण्डोवरा, सुनीता भट्टङ आदि ने भाग लेकर अखंड रामायण कार्यक्रम को सफल बनाया।
Latest News