महेंद्र सोनी भीलवाड़ा पुन: बने मजदूर संघ के महामंत्री

भीलवाड़ा। मजदूर दिवस पर हुई श्रमिक आमसभा में आगूचा स्थित हिंदुस्तान जिंक लिमिटेड के मान्यता प्राप्त मजदूर संगठन आगूचा खान मजदूर संघ के महामंत्री पद पर महेंद्र सोनी को पुन: तीसरी बार सर्वसम्मति से महामंत्री बनाया गया। सोनी मजदूर हितों के लिए हमेशा तैयार रहते हैं। इस अवसर पर सोनी ने श्रमिक साथियों को संबोधित करते हुए कहा कि हम सभी श्रमिकों को संगठित रहते हुए अपने कर्तव्यों का पालन करते हुए कंपनी की उत्पादन क्षमता को बढ़ाते हुए इसे अग्रणी कंपनी में सुमार बनाए रखना है। मैं श्रमिक एवं श्रमिक संगठन के हित में हमेशा तत्पर रहूंगा, आप सभी ने मुझ में जो विश्वास जताया हैं उसे बनाए रखने में कोई कसर नहीं छोडूंगा। दिन भर श्रमिक साथियों, ग्राम वासियों एवं समाज जनों का बधाई देने हेतु तांता बना रहा। सोनी ने सभी का आभार जताया।

( Connecting with social media platform )
App | Old Edition   | Facebook   | Youtube   | Instagram
( पर फ़ॉलो भी कर सकते है )

Latest News


विज्ञापन