रतनगढ़ में मोतियाबिंद जांच व नेत्र लेंस प्रत्यारोपण शिविर का आयोजन सम्पन्न
रतनगढ़ माहेश्वरी सभा ट्रस्ट, शंकरा आई हॉस्पिटल व जिला अंधता निवारण समिति, जयपुर के संयुक्त तत्वावधान में 26वां नि:शुल्क मोतियाबिंद जांच व नेत्र लेंस प्रत्यारोपण शिविर का आयोजन माहेश्वरी भवन में हुआ। ट्रस्टी व शिविर प्रभारी नरेंद्र झंवर ने बताया कि शिविर में 122 मरीजों की मोतियाबिंद जांच कर 55 मरीजों का चयन नेत्र लैंस प्रत्यारोपण के लिए किया गया व शेष मरीजो को ट्रस्ट की तरफ से नि:शुल्क दवाई दी। चयनित रोगियों को ऑपरेशन के लिए जयपुर ले जाया गया। वहां उनका ऑपरेशन आधुनिक तकनीक द्वारा बिना टांके का किया गया। शिविर शुरू होने से पूर्व भगवान शंकर की प्रतिमा के आगे डॉ. सृष्टि आर्य, अंतरराष्ट्रीय लोक कलाकार भवई चरी कालबेलिया नृत्यागना राधा हिंदुस्तानी, प्रतापमल बैद, डॉ. कृष्णा उपाध्याय, भागरीथ सिंह राठौड़ ने दीप प्रज्ज्वलित कर शिविर का शुभारंभ किया। आगुन्तक अतिथियों का स्वागत एडवोकेट रजनीकांत सोनी ने किया। इस मौके पर नरेश पेड़ीवाल, रामोतार चांडक, राकेश जाजू, रामकिशन चांडक, महेश जाजू व नगर के गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे।
Latest News