बाड़मेर जिला माहेश्वरी सभा कार्यकारी मण्डल की बैठक आयोजित

बाड़मेर जिला माहेश्वरी सभा कार्यकारी मण्डल की बैठक बालोता माहेश्वरी समाज भवन में आयोजित की गयी, जिसमें माहेश्वरी पंचायत अध्यक्ष श्री राधेश्याम राठी व तहसील सभा अध्यक्ष श्री विजय टावरी ने आये हुए अतिथियों का स्वागत किया। जिला मंत्री कैलाशचंद माहेश्वरी (एडवोकेट) द्वारा महासभा की फ्लेगशीप योजनाओं एवं ट्रस्टों की जानकारी दी गयी। महासभा सदस्य श्री बद्रीप्रसाद शारदा द्वारा महासभा की योजना, मिशन आईएएस 100 के बारे में बताया। माहेश्वरी सेवा सदन के कोषाध्यक्ष श्री मनोहरलाल पुंगलिया ने समाज के युवाओं को आगे बढऩे की प्रेरणा दी और सहयोग का आश्वासन दिया। महासभा के सदस्य श्री अशोक डांगरा द्वारा महेश कल्याण कोष के गठन करने का प्रस्ताव रखा एवं आह्वान किया कि समाज का कोई भी बंधु धन के अभाव में उचित चिकित्सा व शिक्षा से वंचित नहीं रहे। जिस पर उपस्थित समाज बंधुओं ने ध्वनि मत से महेश कल्याण कोष के गठन का प्रस्ताव पारित किया एवं मात्र 5 मिनट में समाज बंधुओं ने इस कोष में  इकसठ लाख रुपये देने की घोषणा कर इतिहास कायम किया। श्री हितेश पोरवाल मुंबई द्वारा इनोवेटिव बिजनेस आईडिया पर मार्गदर्शन दिया। दिनेश कुमार दिग्गा ने युवाओं से नया व्यापार आईडिया खोजने व स्थानीय स्तर पर रोजगार के अवसरों पर अपने विचार रखे। अध्यक्ष प्रेम कुमार करवा ने महासभा की योजनाओं का लाभ लेने एवं एक-दूसरे का सहयोग करने का आह्वान किया। जिला सभा ने श्री श्रवण कुमार माहेश्वरी, श्री ओम प्रकाश मुथा, श्री मनोहर लाल पुंगलिया, श्री आशाराम दिग्गा को समाज गौरव सम्मान 2025 से सम्मानित किया। माहेश्वरी समाज बालोतरा के सचिव दिनेश पुंगलिया ने बताया कि श्री किशन व केशव चांडक अपने पिताजी व माताजी स्व. श्री रामविलास चाण्डक-स्व. श्रीमती देवी चाण्डक की पुण्य स्मृति में माहेश्वरी समाज भवन बालोतरा में नई लिफ्ट के हेतु अखरे ग्यारह लाख रूपये समाज को भेंट दिए। कार्यक्रम में समाज की प्रतिभाओं का भी सम्मान किया गया।


( Connecting with social media platform )
App | Old Edition   | Facebook   | Youtube   | Instagram
( पर फ़ॉलो भी कर सकते है )

Latest News


विज्ञापन