रिसड़ा जागरण मण्डल द्वारा श्री सालासर बालाजी यात्रा सम्पन्न
रिसड़ा जागरण मण्डल के स्वर्ण जयंती वर्ष पर श्री सालासर बालाजी को निमंत्रण देने के लिए मण्डल के लगभग 102 सदस्य रिसड़ा, कोलकाता, दिल्ली, से पुरुष, महिलाएं एवं बच्चों सहित 9 अप्रैल 2025 को एक अविस्मरणीय, ऐतिहासिक सालासर धाम यात्रा जो रिसड़ा, कोलकाता, दिल्ली, से शुरू होकर जयपुर होते हुए, सर्वप्रथम 11 अप्रैल 2025 को प्रात: 3.30 लक्ष्मणगढ़ राजस्थान में माहेश्वरी भवन में पहुंचने पर रिसड़ा जागरण मंडल के वरिष्ठ सदस्य श्री भागवत प्रसाद काबरा संग धर्मपत्नी उमा देवी काबरा एवं श्री राम स्वरुप सोमानी ने सभी यात्रा में आये हुए भक्तों का पुष्प माला व दुपट्टा पहनाकर राजस्थान की पावन धरा पर स्वागत किया। माहेश्वरी भवन में 11 अप्रैल से 13 अप्रैल तक की शानदार व्यवस्था लक्ष्मणगढ़ माहेश्वरी भवन के अध्यक्ष श्री अनिल सोमानी ने संभाली। कुछ देर विश्राम करके माहेश्वरी भवन में अल्पाहार लेकर फिर अपनी मंजिल सालासर धाम में मंदिर प्रांगण में बैठ कर सुन्दर पाठ फिर श्री सालासर बाबा का दो बार दर्शन नजदीक से करके वहां पर ही महाप्रसाद लेकर वापस, रात को श्री श्रीकुमार लखोटिया के आवास केसर वाटिका लक्ष्मणगढ़ में भजनों की गंगा में डुबकी लगाई फिर अर्ध रात्रि को बाबा हनुमान जी के चरणों में ध्वजा चढ़ाई। सारी व्यवस्था रिसड़ा जागरण मंडल के वरिष्ठ सदस्य श्री श्रीकुमार लखोटिया के माध्यम से हुई। दूसरे दिन 12 अप्रैल 2025 को हनुमान जन्मोत्सव के दिन प्रात: श्री बाबूलाल माहेश्वरी एवं श्री भागवत काबरा का आतिथ्य सत्कार उनके निज आवास लक्ष्मणगढ़ में बड़ा ही प्रशंनीय एवं हृदयस्पर्शी था, उसके बाद श्री हनुमान जन्मोत्सव रात्रि में केसरीनन्दन हनुमान मंदिर में सभी भक्तों ने उत्साह और उमंग से मनाया। 13 अप्रैल 2025 को एक ऐसा दिन था जो सभी भक्तों के लिए देवी देवताओं के दर्शन करने के लिए मंगलकारी था। उस दिन श्री रानी सती दादी मंदिर (झुंझनू) एवं श्री श्याम मंदिर में दर्शन करके, वहां पर श्री श्रीकुमार लखोटिया के मित्र श्री तुलसी खेतान द्वारा महाप्रसाद का आथित्य मिला उसके बाद श्री बाबा गंगाराम महाराज के दर्शन के करते हुए लोहार्गल धाम कुंड में डुबकी लगाने के बाद श्री जीण माता के दर्शन करने के बाद बाबा श्याम की नगरी खाटू में रात्रि 9.50 की आरती में शामिल होकर बाबा श्याम के पावन दर्शन करके, छत्तीसगढ़ भवन में रात्रि में महाप्रसाद लेकर तलकक्ष में बाबा श्याम की आराधना स्थानीय कलाकारों के साथ में करने के बाद, जयपुर के लिए प्रस्थान किया इस सम्पूर्ण व्यवस्था में अन्त: तह श्री श्रीकुमार लखोटिया का ह्रदय स्पर्शी प्रेम, प्यार और सम्पूर्ण आतिथ्य घर से भी बढ़ कर मिला जो सदैव-सदैव हमारे दिल में रहेंगे उनके सहयोग से ही हमारी मंडल की स्वर्ण जयंती बेहद परिपूर्ण हुई। वहां से ट्रेन में बैठकर कोलकाता अपने गंतव्य स्थान सकुशल पहुंच गए।
Latest News