लखनऊ समागम - 11 मई 2025
प्रदेश कार्यकारी मंडल सदस्यों की द्वितीय बैठक उत्तर प्रदेश की राजधानी लक्ष्मण नगरी लखनऊ के माहेश्वरी सत्संग भवन में रविवार 11 मई 2025 को आयोजित की है। वर्तमान सत्र की प्रथम बैठक 27-28 जुलाई 2024 को प्रथम अधिवेशन नेमीशरण तीर्थ स्थल में आयोजित की गई थी। प्रदेश में सामाजिक जागृति बढ़ाने और सभी क्षेत्र के समाज बंधुओं की संगठन के साथ समरसता में अभिवृद्धि करने हेतु लखनऊ समागम आयोजन किया जा रहा है। महासभा और प्रदेश सभा की कल्याणकारी नीतियों एवं संगठनात्मक गतिविधियों से हम सभी अवगत हैं।
संगठन को अपने सशक्त रिश्तेदार के रूप में देखने और समझने की आवश्यकता है। संगठन का महत्व और उसकी कार्यशैली पर चिंतन करना हमारा काम है।
लखनऊ समागम में आपसे सीधे संवाद करने के लिए अखिल भारत वर्षीय माहेश्वरी महासभा महामंत्री माननीय श्री अजय काबरा मुख्य अतिथि के रूप में अपना समय निकालकर लखनऊ पधार रहे हैं। हम सबके लिए गर्व की बात है। प्रदेश की सृजन कला और प्रतिभा का समाज को दिग्दर्शन कराने और बच्चों युवाओं की प्रतिभाओं को प्रोत्साहित करने हेतु कला प्रदर्शनी भी आयोजित की है। समाज और संगठन के संबंध में जिज्ञासा के लिए 30 अप्रैल तक प्रदेश मंत्री के पास लिखकर भेज दीजिएगा। कृपया अपने आगमन की सूचना निम्न मोबाइल पर 30 अप्रैल तक दे दीजियेगा।
विनम्र माहेश्वरी मो. 8853266376
विकास माहेश्वरी मो. 9935866827
निखिल माहेश्वरी मो. 9889338205
Latest News