साहित्यकार सुनीता माहेश्वरी शक्ति वंदनम् सम्मान से हुईं सम्मानित

अखिल भारतवर्षीय माहेश्वरी महिला संगठन के द्वारा होसपेट-हम्पी (कर्नाटक) की ऐतिहासिक, पौराणिक पावन भूमि में आयोजित तीन दिवसीय भव्य मंगल मैत्री 2025 के अंतर्गत सप्तम राष्ट्रीय कार्यसमिति एवं दक्षिणांचल अधिवेशन में निर्णायक मण्डल के निर्णय के आधार पर नाशिक निवासी सुप्रतिष्ठ साहित्यकार सुनीता माहेश्वरी को साहित्यिक क्षेत्र में अंतरराष्ट्रीय ख्याति, हिंदी साहित्य सेवा एवं अनुपम उपलब्धियों हेतु संगठन की राष्ट्रीय अध्यक्ष श्रीमती मंजू बांगड द्वारा शक्ति वंदनम सम्मान से सम्मानित किया गया। राष्ट्रीय महामंत्री ज्योति राठी, राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष किरन लड्ढा, दक्षिणांचल उपाध्यक्ष अनुसूया मालू, संयुक्त मंत्री रेणु सारडा, स्वागत अध्यक्ष श्रीमती संगीता बियानी, श्रीमती शोभा सादानी, श्रीमती सरोज तोषनीवाल, श्रीमती सोनिया तोषनीवाल, मुख्य अतिथि डाँ. पवन दरक, डाँ. हरिप्रसाद सोमानी, श्रीमती शोभा भूतड़ा, श्री गोविन्द चांडक, श्री हरी कृष्ण माहेश्वरी, प्रदेश अध्यक्ष श्रीमती सुनीता पलोड, श्रीमती सुनीता चरखा, श्रीमती सुनीता लाहोटी आदि की मंच पर गरिमामयी उपस्थिति ने कार्यक्रम में चार चाँद लगा दिए। इसके साथ ही अखिल भारतवर्षीय माहेश्वरी महिला संगठन द्वारा आयोजित तीन दिवसीय मंगल मैत्री 2025 के अंतर्गत अनुराधा जाजू एवं विदुषी बहनों द्वारा ज्ञान सिद्धा का सांस्कृतिक कार्यक्रम, डॉ. हरिप्रसाद सोमानी द्वारा सेवा परमो धर्म व्याख्यान, भाग्यश्री चांडक तथा टीम द्वारा तकनीकी तंबोला, डॉ. विलास लड्ढा एवं डॉ अल्पना लड्ढा द्वारा हेल्थ चैकअप किया गया। स्वादिष्ट भोजन एवं हम्पी भ्रमण आदि की भी उत्कृष्ट व्यवस्था ने सभी का मन मोह लिया।

( Connecting with social media platform )
App | Old Edition   | Facebook   | Youtube   | Instagram
( पर फ़ॉलो भी कर सकते है )

Latest News


विज्ञापन