महेश माहेश्वरी सोसायटी उदयपुर के चुनाव संपन्न
महेश माहेश्वरी सोसायटी उदयपुर के त्रैवार्षिक चुनाव श्रीजी भवन सेक्टर-14 में दिनांक 13 अप्रैल को मुख्य निर्वाचन अधिकारी श्री सुनील सोमानी की देखरेख में संपन्न हुए। संयुक्त सचिव गौतम सोमानी ने बताया कि वर्ष 2025-28 के लिए अध्यक्ष पद प्रत्याशी सत्यनारायण झंवर को 59 मत एवं रमेश चंद्र मूंदडा को 38 मत प्राप्त हुए। अध्यक्ष पद पर सत्यनारायण झवर 21 मतों से विजयी रहे। सचिव पद पर एकमात्र प्रत्याशी पवन कुमार लढ्ढा निर्विरोध निर्वाचित हुए। जबकि कोषाध्यक्ष पद पर प्रत्याशी लव राज गदिया को 49 मत एवं अनिल कुमार सोमानी को 46 मत प्राप्त हुए। कोषाध्यक्ष पद पर लवराज गदिया 3 मतों से विजयी घोषित किए गए। मतदान के दौरान महेश माहेश्वरी सोसायटी के पूर्व अध्यक्ष कैलाश कालानी,सचिव बृज गोपाल माहेश्वरी एवं कोषाध्यक्ष दिनेश मुथा ने भी मतदान को सफलतापूर्वक संपन्न करने के लिए पूर्ण सहयोग किया। महेश माहेश्वरी सोसायटी के सदस्य परिवारों ने सौहार्दपूर्ण माहौल में मतदान किया। मुख्य निर्वाचन अधिकारी श्री सुनील सोमानी ने सभी उपस्थित समाज जनों के समक्ष सत्र 2025-28 के लिए नवनिर्वाचित पदाधिकारीयो को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई एवं उनका अभिनंदन किया। चुनाव स्नेह भोज के साथ संपन्न हुआ।
Latest News