महाराष्ट्र की भूमि से जुडा है माहेश्वरी समाज - सौ. लहामटे

माहेश्वरी समाज अपनी संस्कृति अनुसार सभी समारोह मनाते है। साथ ही महाराष्ट्र के सभी समारोह में माहेश्वरी समाज तन-मन-धन से ने सहयोग देता है, इसलिये महाराष्ट्र कि भूमि से यह समाज जुडा है, ऐसे गौरवोद्गार विधायक डॉ. किरणजी लहामटे कि पत्नी सौ. पुष्पाजी लहामटे ने व्यक्त किए। माहेश्वरी महिला मंडल, अकोले कि ओर से गणगौर उत्सव के समापन समारोह का आरंभ सौ.लहामटे के कर कमलो द्वारा किया गया। इस समय महिलाध्यक्षा प्रियंका बुब ने सौ. लहामटे का सम्मान किया। फागुन सप्तमी से शुरु हुए इस उत्सव का समापण चैत्र तृतीया को होता है। शिलसप्तमी के दिन से महिला मंडल द्वारा इसरजी (भगवान महेश) एवं गौराई (पार्वती) कि शोभा यात्रा निकाली गई। हर रोज कि शोभा यात्रा में माहेश्वरी महिला मंडळ कि सभी सदस्या सम्मिलित होती थी। समारोह कि सफलता के लिए अकोले महिला संगठन कि पदाधिकारी अध्यक्षा प्रियंका बुब, उपाध्यक्षा जयश्री मूंदडा, सेक्रेटरी तृप्ती सारडा, सह-सेक्रेटरी प्रेरणा वर्मा, कोषाध्यक्षा ज्योति सारडा, प्रसिद्धी प्रमुख ज्योती जाजू ने विशेष परिश्रम लिए।

( Connecting with social media platform )
App | Old Edition   | Facebook   | Youtube   | Instagram
( पर फ़ॉलो भी कर सकते है )

Latest News


विज्ञापन