आर.के.आर.सी. माहेश्वरी महिला संगठन भीलवाड़ा द्वारा गणगौर महोत्सव का आयोजन सम्पन्न
अखण्ड सौभाग्य एवं सुहाग की प्रतीक गणगौर महोत्सव का आयोजन संगठन द्वारा ईसर एवं माँ गौरा की शोभायात्रा लव-गार्डन स्थित चामुंडा माता मंदिर से शिवाजी गार्डन तक बड़े धूम-धाम, गाजे-बाजे एवं बैण्ड-बग्गी के साथ 31 मार्च 2025 को सायंकाल 4.15 बजे निकाली गयी। जिसमें मंडल की सभी बहिने सज-धज कर सोलह श्रृंगार कर आयोजन में शिरकत की। शिवाजी गार्डन में बनी-ठनी गणगौर प्रतियोगिता का आयोजन किया गया, जिसमें विजेताओं को पारितोषिक वितरण किया गया। आयोजन में भीलवाडा शहर में स्थित सभी महिला संगठनों की अध्यक्षा एवं मंत्रियों ने सहभागिता निभाई साथ पश्चिमान्चल की संयुक्त मंत्री शिखा भदादा, प्रदेश अध्यक्षा सीमा कोगटा व मंत्री सोनल माहेश्वरी की सहभागिता रही (मीडिया प्रभारी सुनिता काबरा ने बताया कि आयोजन को सफल बनाने में मंडल की लाड देवी लढ़ा, वंदना नवाल, इन्दिरा हेडा, सुभित्रा दरगड, चन्द्रकान्ता गगरानी, स्नेहलता तोषनीवाल, सुनीता मूंदड़ा, सुनीता नरानीवाल, मंजुला मंत्री, रंजना बिडला, सुमन दरगड़, विनिता नुवाल, सरोज सोमानी का विशेष सहयोग रहा तथा आयोजन पश्चात ठंडाई वितरीत की गयी। कार्यक्रम के अंत में मंडल अध्यक्षा चेतना जागेटिया एवं एवं मंत्री मीनू झंवर ने सभी का आभार व्यक्त किया एवं धन्यवाद ज्ञापित किया।
Latest News