कोयंबटूर मे खाटू श्याम बाबा की निशान यात्रा


कोयंबटूर के साईबाबा नगर स्थित शक्तिधाम मंदिर मे फाल्गुन ग्यारस के विगत माह के शनिवार को खाटू श्याम बाबा की निशान यात्रा निकाली गयी। यात्रा मे विभिन्न समाज के लगभग 125 से ज्यादा भक्तो ने भाग लेते हुए नाचते गाते एवं श्री श्याम बाबा के भजनो गाते हुए सम्पूर्ण यात्रा को श्याममय कर दिया। निशान यात्रा मे माहेश्वरी सभा कोयंबटूर के सदस्यो ने बढ़ चढ़ कर भाग लिया जिसमे मदनमोहन भुराङिया, प्रकाश माहेश्वरी, ओमप्रकाश चांडक, गिरीराज चांडक, अनिल लटुरिया, मनोज गग्गड आदि ने मुख्य रूप से भाग लिया। यात्रा के अंतिम पड़ाव मे सभी भक्तो ने मंदिर मे श्री श्याम बाबा के श्रृंगार के मनमोहक दर्शन करते हुए निशान चढाये। अंत मे श्री श्याम बाबा की आरती हुई एवं प्रसाद वितरित किया गया।


( Connecting with social media platform )
App | Old Edition   | Facebook   | Youtube   | Instagram
( पर फ़ॉलो भी कर सकते है )

Latest News


विज्ञापन