बाबा के नगरी में आपका अपना घर माहेश्वरी भवन देवघर
देवाधि देव महादेव, की असीम अनुकम्पा से, आप सबों के साथ और सहयोग से, देवघर माहेश्वरी भवन के दो फ्लोर, 12 वातानुकूलित कमरों और एक वातानुकूलित बैंकेट हॉल के साथ समाज की सेवा के लिए तैयार है। शेष दो फ्लोर का काम चल रहा है। जो भी सदस्य बैद्यनाथ मनोकामना ज्योतिर्लिंग के दर्शन, देवघर भ्रमण या व्यवसायिक भ्रमण के लिए पधार रहे है, वो अपनी अग्रिम बुकिंग कर लें। अभी भवन में भोजन की व्यवस्था नहीं है, पर बहुत जल्दी इसका श्री गणेश होगा।
मंदिर से भवन की दूरी मात्र 600 मीटर, जैसीडीह रेलवे स्टेशन 5km, देवघर एयरपोर्ट और AIIMS मात्र 13km है। सभी कमरों में, माडर्न attached bathroom, साफ linen, hot water kettle, सुंदर वार्डरोब उपलब्ध है। 9 कमरे डबल बेड, 2 कमरे ट्रिपल बेड एवं 1,चार बेड वाला फैमिली रूम है।। ये सभी कमरे सुपर डीलक्स है। डबल बेड के एक दिन की सेवा 2000 मात्र, ट्रिपल बेड 2500 मात्र फैमिली रूम 3500 मात्र।
रूम के चेक इन सुबह 12 और चेक आउट सुबह 10 बजे।।
भवन में बुकिंग के लिए आप मैनेजर श्री रितेश से दूरभाष नंबर 6432368720 (land line), 6204874939 (mobile manager Ritesh), किसी कारण वस ये दोनों नंबर नहीं मिलें तो आप श्री अशोक मूंधड़ा से मोबाइल नंबर 9431132198 पर संपर्क कर सकते है।।
भवन परिसर में मांस मदिरा का सेवन पूर्णत: वर्जित है। आपके द्वारा प्रदत ये सेवा राशि, भवन के रख रखाव एवं समाज के सेवा प्रकल्पों में खर्च होंगे।
Latest News