किशन गोपाल भूतडा बने ब्यावर उद्योग मंडल लिमिटेड के चैयरमेन

ब्यावर उद्योग मंडल लिमिटेड ब्यावर के निदेशक मंडल की बैठक में वर्ष 2025-27 के  लिए किशन गोपाल भूतडा को निर्विरोध चैयरमेन चुना गया है। भूतडा के निर्विरोध चैयरमेन चुने जाने पर उद्योग मंडल पदाधिकारियों तथा सदस्यों ने हर्ष व्यक्त करते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामनाएं की है। उधर भूतडा के निर्विरोध चैयरमैन बनने पर श्री माहेश्वरी पंचायत बोर्ड रजिस्टर्ड के अध्यक्ष दिलीप कुमार जाजू ने उनका माला पहनाकर स्वागत करते हुए उज्जवल भविष्य की कामना की है। स्वागत सत्कार के दौरान अध्यक्ष जाजू ने कहा कि भूतडा के सानिध्य में ब्यावर उद्योग मंडल चौरफा प्रगति करेगा और विकास के नए आयाम स्थापित होंगे।

( Connecting with social media platform )
App | Old Edition   | Facebook   | Youtube   | Instagram
( पर फ़ॉलो भी कर सकते है )

Latest News


विज्ञापन