श्री गंगानगर के माहेश्वरी भवन में 'शिव-परिवार' मूर्ति अनावरण समारोह संपन्न


एक अत्यंत धार्मिक एवं सांस्कृतिक महत्व के पर्व राम-नवमी के अवसर पर श्रीगंगानगर के श्री माहेश्वरी भवन में भगवान शिव के परिवार की भव्य मूर्ति का अनावरण बड़े श्रद्धा और उल्लास के साथ समाज के वरिष्ठ सदस्य श्री रामनारायण बिन्नानी के द्वारा किया गया। सचिव डॉ. अजीत सोमानी ने बताया कि अनावरण समारोह समाज के गणमान्य लोगों की उपस्थिति में संपन्न हुआ। कार्यक्रम का शुभारंभ मंत्रोच्चार एवं पूजा-अर्चना के साथ हुआ, जिसके उपरांत विधिवत रूप से शिव परिवार-भगवान शिव, माता पार्वती, भगवान गणेश, कार्तिकेय एवं नंदी की भव्य मूर्ति का अनावरण किया गया। प्रबुद्ध जनों ने बताया कि यह अनावरण केवल एक धार्मिक आयोजन नहीं है, बल्कि हमारी संस्कृति, आस्था और पारिवारिक मूल्यों का प्रतीक है। समारोह के अंत में प्रसाद वितरण किया गया। पदाधिकारी मंडल ने सभी आगंतुकों, श्रद्धालुओं एवं सहयोगियों का धन्यवाद करते हुए कहा कि यह आयोजन सामूहिक सहयोग का परिणाम है।

( Connecting with social media platform )
App | Old Edition   | Facebook   | Youtube   | Instagram
( पर फ़ॉलो भी कर सकते है )

Latest News


विज्ञापन