अन्तर्राष्ट्रीय माहेश्वरी कपल क्लब अहमदाबाद द्वारा संगीतमय हाउजी कार्यक्रम आयोजित
अन्तर्राष्ट्रीय माहेश्वरी कपल क्लब अहमदाबाद द्वारा रामनवमी के पावन अवसर पर श्रीनाथ पार्टी प्लॉट में आयोजित संगीतमय हाउजी कार्यक्रम उत्साहपूर्वक एवं भव्यता के साथ संपन्न हुआ। इस अलौकिक आयोजन की जानकारी रितु मुकेश कोठारी अध्यक्ष अन्तर्राष्ट्रीय माहेश्वरी कपल क्लब अहमदाबाद द्वारा जानकारी दी गई। माहेश्वरी समाज के प्रतिष्ठित प्रतिनिधियों की गरिमामयी उपस्थिति से और भी बढ़ गई। कार्यक्रम का संचालन परमेश्वर भंडारी एवं फैमिली किया।
इस शुभ अवसर पर समाज के चेयरमैन श्री सुरेश मूंदड़ा, मंत्री श्री कैलाश इनानी, माहेश्वरी सेवा समिति शाही बाग श्रीनाथ पार्टी प्लॉट के ऑनर श्री श्रीमती अंजना देवी नंदलाल काबरा, माहेश्वरी युवा संगठन के अध्यक्ष श्री धनश्याम ईनानी, महामंत्री श्री हार्दिक देवपुरा, चंदू भाई सोमानी, भगवती लाल न्याती सहित ढ्ढरूष्टष्ट अहमदाबाद कमिटी मैंबर एवं द्बद्वष्ष् परिवार के चिकित्सक, इंजीनियर, चार्टर्ड अकाउंटेंट और समाज के 500 से भी अधिक सदस्यगण मौजूद रहे।
सभी उपस्थितजनों ने पूरे जोश, श्रद्धा और आनंद के साथ इस संगीतमय संध्या का भरपूर रसास्वादन किया। कार्यक्रम में भजन, हास्य और समर्पण के रंगों ने ऐसा माहौल रचा कि हर चेहरा प्रसन्नता से खिला नजर आया। कार्यक्रम की समाप्ति पर हाउजी के विजेताओं को पुरस्कार राशि देकर सम्मानित किया गया, जिससे माहौल में और अधिक उत्साह का संचार हुआ। यह आयोजन समाज में सामूहिक एकता, जीवंतता और सांस्कृतिक मूल्यों को ओर मजबूत करता हुआ, सभी के हृदय में एक अविस्मरणीय स्मृति के रूप में अंकित हो गया।
Latest News