वेंकटेश सत्यनारायण मंदिर डेगाना में मनाया राम जन्मोत्सव

राकेश करवा, डेगाना Tue, 08-Apr-2025

डेगाना शहर के वेंकेटेश सत्यनारायण मंदिर में रामनवमी महोत्सव धूमधाम के साथ मनाई गई। माहेश्वरी सेवक प्रतिनिधि राकेश करवा ने बताया कि रामनवमी के अवसर पर मंदिर में विभिन धार्मिक कार्यक्रमों का आयोजन हुआ। मंदिर प्रांगण में सुबह 9 से 12 बजे तक भजन कीर्तन हुआ, जिसमें महिलाओं व पुरुषों ने बढ़चढ़ कर भाग लिया। इस अवसर पर महिलाओं ने रामजी को नाम मने मीठो घणों लागे व राम थारी नगरी में कई घाटो भजन गाकर भक्तों को नाचने पर मजबूर कर दिया। मंदिर में राम जन्म उत्सव पर झांकी सजाई गयी। दोपहर 12 बजे भगवान की आरती कर भगवान को कई तरह के पकवानों का भोग लगाकर भक्तों को प्रसाद वितरण किया गया। इस अवसर पर मंदिर व्यस्थापक बैधनाथ करवा, गोविंद बजाज, रामस्वरूप सोनी, गोपाल करवा, घनश्याम करवा, वासुदेव करवा, विनोद सारडा, किशन जोशी, रमेश हेडा, अनिल सोनी, राकेश करवा, कपिल करवा, पीयूष करवा, कलावती करवा, सुनीता जाजू, सुमित्रा सारडा, भगवती सारडा, किरण सोनी, लीला करवा, श्रीकांता सोनी, कृष्णा गिलड़ा, उर्मिला ओझा, कुसुम हेडा, ललिता हेडा, संतोष हेडा, राजकुमारी हेडा, निर्मला करवा, गायत्री मालू, तारा जाजू, प्रियंका भूतड़ा, खुशबू मांधना, महिमा सोनी, किरण करवा, रेणु भूतड़ा, उर्मिला भूतड़ा, रेणु चांडक सहित महिला व पुरुष मौजूद थे।

( Connecting with social media platform )
App | Old Edition   | Facebook   | Youtube   | Instagram
( पर फ़ॉलो भी कर सकते है )

Latest News


विज्ञापन