दिलीप कुमार जाजू बने श्री माहेश्वरी पंचायत बोर्ड, ब्यावर के अध्यक्ष

होली की साधारण सभा में मुख्य चुनाव अधिकारी घीसूलाल नवाल ने सत्र 2025-27 दो वर्ष के लिए चुनाव परिणामों की घोषणा की जिसमें सर्वसम्मति से समाज सेवी, उद्योगपति दिलीप कुमार जाजू  को अध्यक्ष पद के लिए चुना गया। साथ ही प्रबंध कार्यकारिणी के लिए श्याम सुन्दर झंवर, राजकुमार हेड़ा, मनीष दरक, अजय सोमानी, प्रभात राठी, महेश खटोड़, पुरुषोत्तम भूतड़ा आदि का निर्विरोध निर्वाचन हुआ। नवनिर्वाचित युवा अध्यक्ष जाजू ने सभी समाजबंधुओं का आभार जताया और आगामी सत्र में समाज हित के लिए नई नई योजनाओं को सम्पादित करने साथ ही नए आधुनिक भवन के लिए सभी के साथ मिलकर जगह लेने का प्रयास रहेगा। धार्मिक और सेवा के अनेक कार्य किए जायेगे। जाजू के अध्यक्ष बनने पर पूरे देशभर के समाज बंधुओं में खुशी की लहर दौड़ गई। जगह-जगह सामाजिक, धार्मिक संस्थाओं के पदाधिकारियों द्वारा स्वागत अभिनंदन किया जा रहा है।

( Connecting with social media platform )
App | Old Edition   | Facebook   | Youtube   | Instagram
( पर फ़ॉलो भी कर सकते है )

Latest News


विज्ञापन