माहेश्वरी महिला मण्डल नागदा द्वारा गणगौर उत्सव का आयोजन सम्पन्न

माहेश्वरी महिला मण्डल नागदा के तत्वाधान मे गणगौर के पावन पर्व पर भव्य फूलपाती नगर के प्रमुख मार्गो पर निकाली गई जिसमे समाज की सभी महिलाओ ने एवं बहुओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। गणगौर की फूलपाती में सर्वश्रेष्ठ गणगौर क्वीन का पुरुस्कार श्रीमति वर्षा महेश झंवर एवं श्रीमति सुरभि प्रशांत राठी को प्रदान किया गया। फूलपाती मे माहेश्वरी महिला संगठन उज्जैन जिलाध्यक्ष श्रीमति सीमा मालपानी, माहेश्वरी महिला मण्डल अध्यक्ष ज्योति मोहता, उर्मिला डांगरा, किरण बजाज, सीमा लढ्ढा, सीमा राठी, अलका काकानी, उषा राठी, सुषमा बिसानी, नीता राठी, सुनीता राठी, ऋतु सोडानी, ज्योति मालपानी, कीर्ति राठी, मीनल गट्टानी आदि उपस्थित थे। माहेश्वरी समाज नागदा के समाज जनो द्वारा शोभायात्रा का स्वागत महात्मा गाँधी मार्ग पर पुष्प वर्षा एवं लस्सी वितरण से किया गया। इस अवसर पर समाज अध्यक्ष घनश्याम राठी, गोविन्दलाल मोहता, गिरिराज मालपानी, अशोक बिसानी, झमक राठी, प्रशांत राठी, सुभाष गगरानी आदि समाज जन उपस्थित थे। यह जानकारी समाज सचिव प्रतीक गगरानी द्वारा दी गई।


( Connecting with social media platform )
App | Old Edition   | Facebook   | Youtube   | Instagram
( पर फ़ॉलो भी कर सकते है )

Latest News


विज्ञापन