डॉ. विमला भंडारी कृत अध्यात्म का वह दिन पुस्तक को मिला राजस्थान साहित्य अकादमी पुरस्कार


सलूंबर, राष्ट्रीय फलक की जानी-मानी साहित्यकार डॉ. विमला भंडारी को राजस्थान साहित्य अकादमी ने उनकी बहुत चर्चित यात्रवृतांत की पुस्तक 'अध्यात्म का वह दिन' पर कन्हैयालाल सहल पुरस्कार (2020-21) अर्पित किया।
राजस्थान साहित्य अकादमी उदयपुर के एकात्मक सभागार में आयोजित सम्मान समारोह में अकादमी अध्यक्ष डॉ. दुलाराम सहारण ने विमला भंडारी का मंच पर स्वागत करते हुए उन्हें तिरंगे रंग में रंगी सूत की माला पहनाई। मुख्य अतिथि डॉ. कुमार प्रशांत ने उन्हें नेहरू टोपी पहनकर और विशिष्ट अतिथि लीलाधर मंडलोई ने शॉल ओढ़ाकर सम्मानित किया। पुरस्कार स्वरूप डॉ. विमला भंडारी को 31000 रूपए नकद एवं प्रशस्ति पत्र अर्पित कर सम्मानित किया।
राजस्थान के सलूंबर की रहने वाली डॉ. भंडारी ने निरंतर हिंदी और राजस्थानी भाषा में लेखनरत है। अब तक आप 40 से अधिक पुस्तकों का लेखन और संपादन कर चुकी है। आपका लेखन विभिन्न विधाओं और विषयों को समेटता है। आपका लेखन व्यक्ति अथवा घर परिवार से ऊपर उठकर 'वसुधैव कुटुंबकमÓ की भावना को आत्मसात करता नजर आता है। प्रेरणादायक बाल कहानियां, घर धर्मशाला हो गए, अध्यात्म का वह दिन तथा अणमोल भेंट जैसी आपकी कई कृतियां पाठकों के मन के करीब है। बाल साहित्य में आपका काम बच्चों को अपनी ओर सहजता से खींचता है।
आप साहित्य अकादमी दिल्ली, राजस्थान साहित्य अकादमी उदयपुर, राजस्थानी भाषा, साहित्य संस्कृति अकादमी बीकानेर तथा साहित्य अकादमी मध्य प्रदेश के सम्मान सहित बसंती देवी चांडक अखिल महिला साहित्यकार पुरस्कार द्वारा अनेक संस्थाओं से पुरस्कृत एवं सम्मानित हो चुकी है।
उल्लेखनीय है कि राजस्थान पंचायती राज में आप जिला परिषद सदस्य का चुनाव जीती और क्षेत्र में विशेष उपस्थिति दर्ज की। वर्तमान में राजस्थान की पंडित जवाहरलाल नेहरू बाल साहित्य अकादमी जयपुर की मनोनीत सदस्य एवं सलिल प्रवाह वार्षिक पत्रिका की मुख्य संपादक है। राजस्थान साहित्य अकादमी उदयपुर के सभागार में राजस्थान के कई साहित्यकार गण डॉ. आर.डी. सैनी, डॉ. पदमजा, डॉ. गोविंद माथुर, डॉ. दिनेश कुमार माली, दिनेश पांचाल, प्रबोध कुमार गोविल, डॉ. ज्योतिपुंज आदि मौजूद थे।
( Connecting with social media platform )
App | Old Edition   | Facebook   | Youtube   | Instagram
( पर फ़ॉलो भी कर सकते है )

Latest News


विज्ञापन