गुलाबबाग में गणगौर महोत्सव धूमधाम से संपन्न
गुलाबबाग माहेश्वरी महिला मंडल द्वारा 18 दिवसीय गणगौर पूजा का समापन गौर माता की विदाई के साथ संपन्न हुआ। समाज की सैकड़ों महिलाओं ने सिटी काली मंदिर के नजदीक सौर नदी में मां कि प्रतिमा का विसर्जन किया। मां की विदाई के समय राजस्थानी गीतों ओर सभी समाज के घरों में बनोरा निकला साथ में खोल भरा गया। कार्यक्रम की देखरेख माहेश्वरी महिला मंडल कि अध्यक्ष प्रभा सारडा, सचिव मधु बजाज, सविता लखोटिया, मधु लोहिया, संतोष बजाज, नीता लोहिया, लक्ष्मी बिहानी, लक्ष्मी लोहिया के नेतृत्व में हुआ। गौर माता की पूजा में मुस्कान सारडा, सोनी मूंदड़ा, सोनल शर्मा, गौरी लोहिया ने पूरे 18 दिन सुबह और शाम गणगौर की पूजा कर विसर्जन किया।
Latest News