डेगाना में गणगौर पर्व व सिंजारा पर्व धूमधाम से मनाया गया

डेगाना शहर में आयोजित गणगौर त्यौहार के साथ-साथ सिंजारा पर्व भी धूमधाम से मनाया गया। माहेश्वरी सेवक प्रतिनिधि राकेश करवा ने बताया कि माहेश्वरी समाज की महिलाओं ने गणगौर पर्व के अवसर पर सिंजारा पर्व मनाया। सदर बाजार स्थित करवा सदन में समाज की महिलाओं ने सुबह से ही कई प्रकार के आयोजन किए। गणगौर पूजन करने वाली महिलाओं व युवतियों ने नियमित पूजन अर्चना के बाद मंगल गीतों के साथ ईसर-गणगौर को चूरमा का भोग अर्पित किया। महिलाओं ने शीतला अष्टमी को ज्वारों के बीजने का कार्यक्रम हुआ। उसी दिन से गणगौर तक गीतों का आयोजन किया। सिंजारा के अवसर पर महिलाओं ने हाथों में मेहंदी रचा कर दोपहर 1 बजे से शाम 5 बजे तक गणगौर के गीत गाकर माता को रिझाया। महिलाओ ने भजनों व गीतों पर जमकर नृत्य किया। इस अवसर पर राजुदेवी करवा, कलावती करवा, सुमित्रा करवा, उमा करवा, हेमा दरक, सुशीला करवा, कोमल करवा, मधु करवा, सुमन करवा, ज्या भूतड़ा, हिमांशी करवा, मंजू पुरोहित, रूतबी करवा, खुशी करवा सहित महिलाएं मौजूद थी।

( Connecting with social media platform )
App | Old Edition   | Facebook   | Youtube   | Instagram
( पर फ़ॉलो भी कर सकते है )

Latest News


विज्ञापन