माहेश्वरी सभा, बठिंडा द्वारा पारिवारिक मिलन समारोह आयोजित
के.के. मालपानी की अध्यक्षता मे माहेश्वरी सभा बठिंडा ने इस वर्ष भी हर साल की तरह पारिवारिक मिलन समारोह का कार्यक्रम शनिवार, 29 मार्च को वीर भवन, बठिंडा में बड़े धूमधाम से आयोजित किया। माहेश्वरी समाज के सदस्यों ने इस कार्यक्रम में बड़े उत्साह से शामिल हो कर कार्यक्रम को सफल बनाया। माहेश्वरी महिला संगठन अध्यक्ष सविता होलानी ने अपनी टीम के साथ होली आई रसिया के गाने पर खूब धमाल मचायी, महिला संगठन से अंजू मालपानी व रिम्पी कोठारी ने तंबोला खिलाया और युवा संगठन के अंकुर मिमानी ने बच्चों की शानदार परफॉर्मेंस करवायी और कार्यक्रम को और भी रंगीन बना दिया। कार्यक्रम के दौरान भगता भाई का से बठिंडा स्थानांतरित हुए तीन नए माहेश्वरी परिवारों का स्वागत किया गया। इसके अलावा, खानपान की व्यवस्था भी अत्यधिक संतोषजनक थी और सभी ने व्यंजनों का भरपूर आनंद लिया। मंच संचालन सुप्रीम कोठारी ने किया और सभी को कार्यक्रम में बांध कर रखा। कार्यक्रम को सफल बनाने में सोहन माहेश्वरी, सुशील मूँदडा, प्रवीण मीमानी व प्रादेशिक सचिव जगदीश मंत्री ने अपना पूरा सहयोग दिया।
Latest News