इरोड में होली स्नेह मिलन का आयोजन सम्पन्न

इरोड में 15.3.2025 को माहेश्वरी भवन में होली स्नेह मिलन का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत श्री माहेश्वरी सभा ट्रस्ट के सभापति श्री रामरतन कोठारी, श्री माहेश्वरी सभा ट्रस्ट के मैनेजिंग डायरेक्टर, श्री बजरंग लाल भुतडा, माहेश्वरी सभा के अध्यक्ष श्री श्यामसुंदर भुतडा, सचिव श्री राजेंद्र कोठारी, कोषाध्यक्ष श्री गंगाबिशन कोठारी, माहेश्वरी महिला मंडल के अध्यक्षा श्रीमती लक्ष्मी भूतडा, महिला मंडल की सचिव श्रीमती रेखा डागा, माहेश्वरी युवा मंच के सचिव श्री पंकज राठी की उपस्थिति में दीप प्रज्वालित कर महेश वंदना कर की गईं।

उसके बाद दिवंगत आत्माओं की शांति के लिए 1 मिनट का मौन रखा गया। तदउपरांत सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आगाज हुआ जिसमें समाज के उभरते कलाकारों ने अपनी सुंदर प्रस्तुति दी। माहेश्वरी सभा के द्वारा संचालित साप्ताहिक ज्ञान पाठशाला के बच्चों ने गीता जी के अध्याय का संस्कृत मे उच्चारण कर सबको स्तब्ध कर दिया। कार्यक्रम के बीच-बीच में माहेश्वरी खेल प्रतियोगिता के दानदाताओं को भी सम्मानित किया गया।

कार्यक्रम के अंतिम दौर में होली क्यों मनाई जाती है, यह जानकारी समाज के सभी बच्चों को हो इसलिए इसे नाटक के रूप में संचालित किया गया। जिसमें सभी कलाकारों ने अपनी बहुत सुंदर प्रस्तुति दी और सब का मन मोह लिया। तालियों के गडग़ड़ाहट के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ और कार्यक्रम मे भाग लेने वाले सभी कलाकारों को उचित पारीतोषिक देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम का संचालन श्रीमती रेखा डागा और श्री केशव जाजू ने किया।
( Connecting with social media platform )
App | Old Edition   | Facebook   | Youtube   | Instagram
( पर फ़ॉलो भी कर सकते है )

Latest News


विज्ञापन