अकोले में में फूलों की होली का आयोजन संपन्न

अकोले (अहिल्यानगर) स्थित माहेश्वरी महिला मंडल द्वारा फूलों की होली समारोह संपन्न हुआ। इस समारोह में महासभा के त्रिवेणी संगम अंतर्गत महिला संगठन ने तहसील संगठन तथा युवा संगठन को भी सम्मिलित किया था। सभी मान्यवरो का कुमकुम तिलक लगाकर गुलाब पुष्प देकर स्वागत किया गया। इस समारोह में  राधा कृष्ण पर आधारित नृत्य के साथ शुरुआत करके राधा कृष्ण रासलीला प्रस्तुत की गई। इस नृत्य में रश्मि साकी (कृष्ण) प्रेरणा वर्मा (राधा) के साथ तृप्ति सारडा, प्रियंका बूब, जयश्री मूंदडा, ज्योति सारडा, ज्योति जाजू भी सम्मिलित थे।

फागण उत्सव और होली के भजन तृप्ति सारडा, जयश्री मूंदडा, प्रियंका बूब, ज्योति सारडा, ज्योती जाजू, गोपाल बूब, नीरज मूंदडा, योगेश मूंदडा, शुभम मनियार, सर्वेश डांगरा ने प्रस्तुत किए। साथ ही रास लीला का आनंद लिया। फूलो क ी बौछार हुई। सभी ने डांडिया तथा गेम का आनंद लिया। इस समय अकोले तहसील माहेश्वरी सभा के अध्यक्ष विजय सारडा, महिला संगठन द्वारा आयोजित इस समारोह की सुंदर प्रस्तुति, उत्कृष्ट नियोजन साथ ही नई संकल्पना, नए विचार के तहत ज्येष्ठ सदस्यों को घर पर जाकर निमंत्रित करना इस बारे में महिला संगठन के पदाधिकारीयों क ी शब्द सुमनो से सराहना करते हुए, आभार व्यक्त किए। साथ ही महिला संगठन के सभी नवनिर्वाचित पदाधिकारीयों को सम्मानित किया।  

समारोह के सफलता हेतु नीरज मूंदडा, सुनीता ओंकारनाथ राठी, अल्पेश सारडा, मिना विजय बूब, श्रीमती किरण, अनिल मनियार तथा अध्यक्षा प्रियंका बूब, सेक्रेटरी तृप्ति सारडा, उपाध्यक्ष जयश्री मूंदडा, कोषाध्यक्ष ज्योति सारडा, सह सेक्रेटरी प्रेरणा वर्मा, प्रसिद्ध प्रमुख ज्योति जाजू आदि ने विशेष परिश्रम लिए। समारोह का सूत्र संचालन तृप्ति सारडा और प्रियंका बूब ने किया।

( Connecting with social media platform )
App | Old Edition   | Facebook   | Youtube   | Instagram
( पर फ़ॉलो भी कर सकते है )

Latest News


विज्ञापन