श्री महेश नवयुवक मंडल इचलकरंजी द्वारा फाग स्नेह मिलन का आयोजन सम्पन्न

श्री महेश नवयुवक मंडल इचलकरंजी द्वारा आयोजित होली की पूर्व संध्या पर फाग स्नेह मिलन 13 मार्च 2025 को श्री महेश सेवा समिति, इचलकरंजी में सफलता पूर्वक संपन्न हुआ। कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए कार्यक्रम प्रोजेक्ट कमिटी सर्वेश्वर छापरवाल, विकास काबरा, अभिषेक जाजू और गिरिश झंवर ने अपने अथक प्रयास से होली धमाल (फाग स्नेह मिलन) का कार्यक्रम सफल संभव हुआ। कार्यक्रम का शुभारंभ भगवान महेश की वंदना एवं दीप प्रज्वलन के साथ प्रारंभ किया गया। दीप प्रज्वलन श्री महेश सेवा समिति के अध्यक्ष श्री द्वारकाधीश सारड़ा द्वारा किया गया। भगवान शिव पर माल्यार्पण श्री महेश सेवा समिति सचिव लक्ष्मीकांत बांगड़ ने किया। होली के रंगारंग कार्यक्रम में राजाराम राठी, जगदीश सारड़ा, बीकानेर ग्रुप, मर्दा मालानी ग्रुप और राधामाधव सत्संग मण्डल ने होली के रंगारंग गानों से समस्त माहेश्वरी समाज को झूमने पर मजबूर कर दिया।

प्रमुख उपस्तिथि में ट्रस्टी प्रमुख वेणुगोपाल मूंदड़ा, राधेश्याम भूतड़ा, नीतिन धूत, लालचंद गट्टानी, भँवरलाल लोया, श्रीकांत बंग, माधव नारायन राठी, अशोक भूतड़ा और राजेशजी बाल्दी की रही। सभी समाज बंधुओं ने ठंडाई, समोसा और जलेबी के साथ फ्रूट्स का आनंद लिया। महिलाओं की उपस्तिथि दर्शनीय थी और सभी ने ढोल और चंग की ताल पर अपने नृत्य प्रदशित किये और स्नेह मिलन का गुलाल लगा कर भरपूर आनद लिया। सभी की गरिमामय उपस्थिति के लिए धन्यवाद अध्यक्ष चंद्रशेखर बांगड़ और सचिव अमित कुमार काबरा ने माना।
( Connecting with social media platform )
App | Old Edition   | Facebook   | Youtube   | Instagram
( पर फ़ॉलो भी कर सकते है )

Latest News


विज्ञापन