जितु गाँधी बने पश्चिमी राजस्थान प्रादेशिक माहेश्वरी युवा संगठन के प्रदेश अध्यक्ष
पश्चिमी राजस्थान प्रादेशिक माहेश्वरी युवा संगठन के चतुर्थ सत्र (2023-2026) के अध्यक्ष पद हेतु चुनावी बैठक 24 सितंबर को माहेश्वरी समाज छात्रावास भवन रसाला रोड़ जोधपुर में मुख्य चुनाव अधिकारी श्री पुरषोतम मूंदडा़ की अध्यक्षता में आयोजित की गई जिसमें जालोर-सिरोही-सांचोर, जैसलमेर, जोधपुर, पाली, बाड़मेर जिलों से युवा पदाधिकारियों एवं कार्यसमिति सदस्यों ने भाग लिया। उपरोक्त जानकारी देते हुए निवर्तमान युवा प्रदेश अध्यक्ष श्री दिनेश राठी तिंवरी ने बताया कि बैठक में सर्वसम्मति से जितु गाँधी जोधपुर को प्रदेश युवा अध्यक्ष पद पर निर्विरोध निर्वाचित किया गया। इस दौरान सहायक चुनाव अधिकारी श्री जुगलकिशोर झंवर, पर्यवेक्षक श्री जुगल चांडक सूरत, निवर्तमान राष्ट्रीय खेलमंत्री अर्पित धूत, निवर्तमान संगठन मंत्री वरूण बंग, जोधपुर जिलाध्यक्ष अनिल धूत, निवर्तमान जैसलमेर जिला अध्यक्ष अनिल भूतड़ा, बाड़मेर जिला अध्यक्ष त्रिभुवन तापडिय़ा, पाली जिला अध्यक्ष मनीष राठी, जालोर-सिरोही-सांचोर जिला अध्यक्ष नखतमल एन. माहेश्वरी, भरत पुंगलिया, पार्षद पूजा राठी, निवर्तमान सांस्कृतिक मंत्री प्रेरणा राठी, सुरेश कुमार राठी, मनोज कुमार केला, भरत कुमार भूतड़ा, भरत कुमार बाहेती, रमेश कुमार गीगल, हितेष राठी, पंकज करवा समेत जोधपुर शहर समेत विभिन्न जिलों से आए माहेश्वरी युवा बंधु उपस्थित रहे।
Latest News