अकोला में जागतिक महिला दिवस व रंगारंग होली उत्सव कार्यक्रम आयोजित
अकोला माहेश्वरी वरिष्ठ महिला प्रकोष्ठ का जागतिक महिला दिवस व रंगारंग होली उत्सव 19 मार्च को स्थानिय माहेश्वरी भवन मे मनाया गया। जागतिक महिला दिवस के उपलक्ष मे प्रकोष्ठ की 5 वरिष्ठ सदस्या जिन्होने उम्र के 75 वर्ष पुर्ण किये उनका स्वागत किया गया जिनमे श्रीमती गीताबाई बियाणी, श्रीमती ब्रजलता जाजु, श्रीमती मुन्नीबाई लाहोटी, श्रीमती फुलकंवर बंग, श्रीमती गीताबाई केला का समावेश था। इनका सत्कार सलाहगार श्रीमती सुशिला गांधी, शकुंतला चांडक, डॉ. सरोज राठी, राजकुंवर लढ्ढा, सरोज लढ्ढा, अध्यक्षा प्रमिला लाहोटी, अरुणा लढ्ढा, विद्या हेडा, शोभा कासट, सुनंदा सोमाणी ने ताज पहनाकर व शाल, श्रीफल व पुष्पगुच्छ देकर किया। सभी सम्मान मुर्तियों का परिचय सचिव वीणा राठी ने करवाया।
प्रकोष्ठ की सलाहगार श्रीमती राजकुंवर लढ्ढा ने महिला दिवस का महत्व बताते हुए 'जीच्या हाती पाळण्याची दोरी ती जगास उद्धारीÓ इस उद्बोधन के साथ सभी को महिला दिवस की शुभकामनाए दी। सभी पदाधिकारीयो ने नृत्य कर महिलाओ को संदेश दिया। तेजस्वीनी ग्रुप की वीणा चांडक, शांता लढ्ढा, रेखा मोहता, शोभा बाहेती, अरुणा लढ्ढा, वैजयंती करणानी, शोभा बाहेती ने महिला दिवस का औचित्य साधते हुए राष्ट्रीय विरांगनाओ की प्रतिमा व्यक्तिअनुुरुप देकर पदाधिकारीयों को सन्मानित किया।
होली उत्सव मे सभी का रंग पिचकारी, रंग बिरंगी टोपीयां, चश्मे पहनाकर स्वागत किया गया। अध्यक्षा प्रमीला लाहोटी ने अपने मनोगत मे आपसी सद्भाव से सभी उत्सव मनाए जाने चाहिए तथा जीवन को आनंदमयी बनाने की मंशा व्यक्त की तथा हर बेटी को आत्मनिर्भर बनाए ऐसा संकल्प लेने की विनंती की। तेजस्वीनी ग्रुप के सदस्यो ने सावित्रीबाई फुले को समर्पित नाटिका पेश की एवं शिक्षा का महत्व समझाया।
वीणा चांडक और राजेश्वरी लढ्ढा ने गांधारी का ईंटरव्यु इस विषय पर मीमिक्री सादर कर संतान बढाओ देश बचाओ यह संदेश दिया। कार्यक्रम के अंतिम छोर मे ठंडाई का आनंद लेते हुए हौजी खिलाई गई। हौजी व गेम के विजेता शोभा लटुरीया, सुनिता हेडा, ईंदुमती मोहता, उज्ज्वला बाहेती, किरण मांनधने, शांता मंत्री, सीमा राठी को पुरस्कार प्रदान किये गए। कार्यक्रम का आभार प्रदर्शन शांता लड्ढा ने किया। कार्यक्रम में महिला मंडल के पदाधिकारी, नवयुवती मंडल के पदाधिकारी तथा प्रकोष्ठ की सदस्याए बहुसंख्या में उपस्थित थी।
Latest News