गुलाब बाग शाखा द्वारा होली मिलन सह गणगौर महोत्सव का भव्य आयोजन


माहेश्वरी सभा गुलाबबाग शाखा द्वारा पाट व्यवसाय भवन में गणगौर उत्सव ओर होली मिलन समारोह का आयोजन हुआ, कार्यक्रम का उद्घाटन श्री लक्ष्मण बजाज, श्री राजू मालपानी, श्री राजू लोहिया, श्री श्याम लोहिया के द्वारा संयुक्त रूप से किया गया। गुलाबबाग का पाट भवन में ऐसा लग रहा था कि हम राजस्थान की धरती पर खड़े हो। माहेश्वरी समाज कि महिलाओं द्वारा शानदार राजस्थानी कालबेलिया नृत्य की प्रस्तुति एंव बच्चियों द्वारा गणगौर पूजन उत्सव के बारे में नाटक के माध्यम से बताया। कही दादा दादी अपने पोते पोतियों के साथ रैम्प वॉक करते नजर आ रहे थे, माहेश्वरी सभा ने अपने समाज के बच्चों को शिक्षा सम्मान कर उनका उत्साह बढ़ाया, राजस्थानी व्यंजनों का अलग अलग स्टॉल लगा हुआ था। मंच का संचालन श्री गोविंद लोहिया और श्रीमती स्वेता लोहिया कर रहे थे। कार्यक्रम के नृत्य की तैयारी महिला संगठन कि अध्यक्ष श्रीमती प्रभा सारडा की देख रेख में हुआ। युवा संगठन के अध्यक्ष आनंद राठी, सचिव अंकित बजाज, आकाश बजाज, बिट्टू लोहिया, आनंद लोहिया, शुभम लोहिया, आदित्य मूंदड़ा ने पूरे कार्यक्रम को सफल बनाने में लगातार दिन रात मेहनत की। माहेश्वरी सभा के अध्यक्ष श्री नारायण लोहिया ने समाज के द्वारा होने वाले कार्यक्रम की जानकारी और समाज कैसे एक सूत्र में बंधे इसका संदेश दिया। सभा के सचिव श्री संदीप बिहानी द्वारा सभी को गिफ्ट दिया गया। कार्यक्रम में सत्र 2024 के मेधावी बच्चों को सम्मानित  किया गया। श्री राजकुमार गोविंद लोहिया को शिक्षा दान के लिए एवं श्री प्रदीप सारडा को सामाजिक कार्य ओर समाज उत्थान के लिए समाज रत्न से सम्मानित किया गया। श्री श्याम तापडिय़ा एवं श्री जुगल बजाज द्वारा उनको सम्मानित किया गया, धन्यवाद ज्ञापन श्री सुमित लोहिया ने दिया।

( Connecting with social media platform )
App | Old Edition   | Facebook   | Youtube   | Instagram
( पर फ़ॉलो भी कर सकते है )

Latest News


विज्ञापन